MPPSC UPDATE: मेडिकल विशेषज्ञों के पदों हेतु अतिरिक्त साक्षात्कार की घोषणा

Updesh Awasthee
इंदौर, 11 मार्च, 2026
: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC), इंदौर ने आज चिकित्सा क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी सूचना जारी की है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत 11 अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ पदों के लिए अब अतिरिक्त साक्षात्कार (Additional Interviews) आयोजित किए जाएंगे। 

MPPSC Update: Additional Interviews Announced for Medical Specialist Posts

यह निर्णय माननीय उच्च न्यायालय, इंदौर खंडपीठ में दायर याचिका क्रमांक 12337/2025 (डॉ. विजय एवं अन्य विरुद्ध मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं अन्य) में पारित निर्णय के परिप्रेक्ष्य में लिया गया है। कोर्ट ने 27 जनवरी 2026 को इस संबंध में अपना फैसला सुनाया था, जिसके पालन में आयोग अब यह कदम उठा रहा है।

इन 11 विषयों के लिए होंगे साक्षात्कार: 

विज्ञप्ति के अनुसार, जिन विषयों के लिए अतिरिक्त इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
निश्चेतना विशेषज्ञ (Anesthesia)
शल्य क्रिया विशेषज्ञ (Surgery)
शिशु रोग विशेषज्ञ (Pediatrics)
स्त्री रोग विशेषज्ञ
रेडियोलॉजी विशेषज्ञ
मेडिकल विशेषज्ञ
अस्थि रोग विशेषज्ञ (Orthopedic)
नेत्र रोग विशेषज्ञ
नाक, कान, गला विशेषज्ञ (ENT)
पैथोलॉजी विशेषज्ञ
क्षय रोग विशेषज्ञ (Tuberculosis),

साक्षात्कार की समय-सीमा: 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन पदों के लिए पूर्व में चयनित उम्मीदवारों की अनुशंसा पहले ही विभाग को भेजी जा चुकी है। हालांकि, कोर्ट के आदेशानुसार शेष पात्र उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त साक्षात्कार अप्रैल-2026 में आयोग कार्यालय में आयोजित किए जाना सुनिश्चित किया गया है।

यह उन विशेषज्ञों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा हैं। आयोग जल्द ही इन साक्षात्कारों के लिए विस्तृत समय सारणी और अन्य दिशा-निर्देश जारी कर सकता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!