पुलिस हिरासत में डॉक्टर ड्रामा कर रहा है, पत्नी को जिंदा जलाने का आरोप है - गढ़ाकोटा, सागर का मामला

Updesh Awasthee
सागर, 23 मार्च 2026:
डॉ नीलेश कुर्मी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस मामले को "चनाटोरिया कार अग्निकांड" पुकारा जा रहा है। इस घटना में डॉक्टर नीलेश की 38 वर्षीय पत्नी सीमा की मौत हो गई थी। डॉक्टर नीलेश पर, सीमा को जिंदा जलाने का आरोप है लेकिन पूछताछ के दौरान वह लगातार ड्रामा कर रहा है। जबकि पुलिस के पास पर्याप्त एविडेंस है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 

घटना का विवरण जैसा डॉक्टर नीलेश कुर्मी ने बताया

घटना मध्यप्रदेश के सागर जिले में शनिवार की सुबह 4:00 बजे के आसपास की है। गढ़ाकोटा के डॉक्टर नीलेश कुर्मी (उम्र 42 वर्ष) अपनी पत्नी सीमा कुर्मी और क्लीनिक के दो स्टाफ के साथ सागर जा रहे थे। उन्होंने घर वालों को बताया था की सीमा को हार्ट अटैक आया है और इलाज करवाने के लिए सागर जा रहे हैं। इसीलिए क्लीनिक से दो स्टाफ भी साथ लिया था। डॉक्टर नीलेश ने बताया कि गढ़ाकोटा रोड पर कार के अगले हिस्से से आग लगनी शुरू हुई। सीमा कुर्मी पीछे की सीट पर बैठी थीं और बदहवास हालत में थीं। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सीमा का शरीर बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

डाउटफुल क्या है

  • घटना के बाद कार के ड्राइवर साइड के दोनों दरवाजे अंदर से लॉक पाए गए। फिर तीन लोग बाहर कैसे निकाले। कम से कम एक व्यक्ति को आग से झुलस जाना चाहिए था। 
  • डॉक्टर पूरी तरह से सुरक्षित बाहर निकल आए। उनके हाथों के बाल भी नहीं जले जबकि डॉक्टर के हिसाब से इतनी तेज आग लगी थी कि उनको, अपनी पत्नी को बाहर निकालने का मौका ही नहीं मिला। 
  • घटनास्थल पर एक्सीडेंट का कोई निशान नहीं मिला। 
  • कार सड़क पर नहीं बल्कि सड़क के किनारे से नीचे मिली, जबकि डॉक्टर का कहना है की चलती कार में आग लग गई थी। 
  • इस घटना का कोई प्रत्यक्ष दर्शी नहीं है। 
  • सीमा कुर्मी के जीजाजी श्री राजेश पटेल का कहना है कि उनके पास डॉक्टर नीलेश का फोन आया था। नीलेश ने बताया था कि ट्रक से टक्कर हो गई है। बाद में बोला की आग लग गई है। 

डॉक्टर नीलेश कुर्मी को हिरासत में लिया गया

थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि कार में CNG किट लगी हुई थी। फॉरेंसिक टीम (FSL) ने मौके पर पहुंचकर कार के अवशेषों की बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए हैं। एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि सानौधा थाने में डॉ. नीलेश कुर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला संदिग्ध है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल तीन लोगों से पूछताछ जारी है। 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब तक की इन्वेस्टीगेशन में जो एविडेंस सामने आए हैं उसके हिसाब से यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है जिसे एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की गई है। फॉरेंसिक एवं पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद यह बात बिल्कुल स्पष्ट हो जाएगी और उसके बाद विधिवत गिरफ्तारी की कार्रवाई करके डॉक्टर को रिमांड पर लिया जाएगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!