इंदौर में रजिस्टर्ड मजिस्ट्रेट की कार ने शिवपुरी में बाइक सवार को टक्कर मारी - MP09 ZR 9699

Updesh Awasthee
शिवपुरी, 23 मार्च 2026:
आरटीओ इंदौर में रजिस्टर्ड एक कार नंबर MP09 ZR 9699 ने शिवपुरी जिले के कोलारस शहर में बाइक सवार ग्रामीण दुकानदार को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। एक्सीडेंट के बाद कार वाला चला गया। उसने पब्लिक को बताया था कि यह कार मजिस्ट्रेट साहब की है। पुलिस ने मामलात दर्ज किया है लेकिन कार को जप्त नहीं किया। 

Indore-Registered Magistrate’s Car Hits Biker in Shivpuri

जानकारी के अनुसार, इमलाउदा गांव निवासी अभिषेक सिंह गौर अपनी दुकान का सामान लेकर कोलारस से वापस गांव लौट रहे थे। केपीएस स्कूल के पास कोलारस बायपास पर पहुंचते ही गुना की ओर से आ रही एक कार (क्रमांक MP09 ZR 9699) से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिषेक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि यह कार इंदौर पासिंग है और किसी मजिस्ट्रेट की है। 

लोगों का कहना है कि कोलारस पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और घायल दुकानदार अभिषेक सिंह को पुलिस ने ही अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन कार और उसके ड्राइवर को नहीं पकड़ा। अभिषेक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है इसलिए एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर लिया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!