BHOPAL NEWS - OLA CAB अयोध्या नगर की खुली खदान में गिरी, सीट बेल्ट के कारण ड्राइवर की मौत

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 7 मार्च 2026
: भोपाल शहर के अयोध्या नगर में खुली हुई खदान ने आज एक और युवक की जान ले ली। सरकारी लापरवाही के कारण लावारिस पड़ी खदानें हर साल कई लोगों की जान लेती है। ड्राइवर की मौत का कारण एक तरफ सरकारी लापरवाही के कारण खुली खदान और दूसरी तरफ सीट बेल्ट का ट्रैफिक नियम रहा। यदि उसने सीट बेल्ट नहीं लगाया होता तो, ड्राइवर जिंदा होता। 

Bhopal: Ola Cab Falls into Open Mine in Ayodhya Nagar, Driver Dies After Seat Belt Gets Stuck

हादसा शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे का है। अयोध्या नगर थाने के प्रभारी महेश लिल्लारे ने बताया कि 24 वर्षीय रोहित माली पिता संतोष माली अपनी कार में सवार होकर शनिवार की शाम अरेड़ी क्रेशर बस्ती कंचन खदान के करीब से गुजर रहा था। तभी उसकी कार अनियंत्रित होने के बाद खदान की फेंसिंग और खंबे को तोड़ती हुई पानी में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और नगर निगम की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर युवक को पानी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद नगर निगम की क्रेन की मदद से कार को भी पानी से बाहर निकला गया

खतरनाक टर्न पर के कारण एक्सीडेंट हुआ

मृतक ओला कैब का चालक था। सवारी को छोड़ने के बाद पिपरिया जाहिर पीर से उसने दो दोस्तों को कार में बैठाया था। तीनों अयोध्या नगर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान एक खतरनाक टर्न पर कार मुड़ नहीं सकी और खदान में जा गिरी। या ध्यान देना जरूरी है की खदान पूरी तरह से खुली हुई है और इतनी खतरनाक टर्न पर ना तो कोई ट्रैफिक सिग्नल है और ना ही कोई बाउंड्री वॉल है। बस एक तार फेंसिंग थी, जो कार को रोक नहीं सकती थी।

सीट बेल्ट लगा था, इसलिए बाहर नहीं निकल सका युवक

टीआई के मुताबिक कार रोहित ही चला रहा था। ड्राइविंग के समय उसने सीट बेल्ट लगा रखी थी। इसलिए कार के डूबने के बाद वह गाड़ी में ही फंस गया, जबकि उसके दोनों दोस्त किसी तरह कार से बाहर निकलने में कामयाब रहे। खदान के जिस हिस्से में कार गिरी थी, वहां करीब 8 से 10 फीट पानी भरा हुआ था। बस्ती के लोगों ने तुरंत दोनों युवकों को बाहर निकाल लिया, जबकि रोहित को पुलिस के पहुंचने के बाद बाहर निकाला जा सका। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!