भोपाल में बोर्ड ऑफिस से चेतक ब्रिज की ओर जाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

Updesh Awasthee
भोपाल, 10 मार्च 2026
: यदि आप मंत्रालय, न्यू मार्केट इत्यादि की तरफ से बोर्ड ऑफिस चौराहा - चेतक ब्रिज होते हुए आगे की यात्रा करते हैं तो यह समाचार आपके लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि बोर्ड ऑफिस से चेतक ब्रिज का रास्ता बंद कर दिया गया है। यह रास्ता अगले 3 महीने तक बंद रहेगा। ट्रैफिक पुलिस द्वारा आपके रूट को डायवर्ट किया गया है:- 

Bhopal: Key Information for People Travelling from Board Office to Chetak Bridge

आपको याद होगा करीब सात महीने पहले ज्योति टॉकीज चौराहे के पास नाले की दीवार क्षतिग्रस्त होने से सड़क का एक हिस्सा धंस गया था, जिसकी अब मरम्मत की तैयारी की जा रही है। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इसके कारण बोर्ड ऑफिस चौराहे से ज्योति टॉकीज चौराहे तक का रास्ता बंद हो गया है। इस परियोजना पर लगभग 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग के इंजीनियरों के अनुसार पूरा निर्माण कार्य करीब तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सड़क के नीचे से गुजर रहे नाले की दीवार में दरार आने के कारण यह हिस्सा धंस गया था। अब सड़क को खोदकर करीब 2.8 मीटर गहराई तक नाले की नई दीवार बनाई जाएगी। निर्माण कार्य दो चरणों में किया जाएगा। पहले बोर्ड ऑफिस से ज्योति टॉकीज की ओर जाने वाली लेन के नीचे नाले की मरम्मत होगी, इसके बाद दूसरी दिशा की सड़क का काम किया जाएगा। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।

ट्रैफिक व्यवस्था बनी चुनौती

यह मार्ग भेल, होशंगाबाद रोड और एमपी नगर से मंत्रालय, सीएम हाउस, राज भवन, न्यू मार्केट व मानसरोवर कॉम्प्लेक्स जाने वालों के लिए प्रमुख रास्ता है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार इस सड़क से हर घंटे लगभग 8 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। निर्माण कार्य के दौरान एमपी नगर जोन-1, एमपी नगर जोन-2, प्रगति पेट्रोल पंप चौराहा, गुरुदेव गुप्त चौराहा, चेतक ब्रिज, गौतम नगर, रचना नगर, मैदा मिल क्षेत्र, पर्यावास भवन रोड और अरेरा हिल्स जैसे इलाकों में ट्रैफिक दबाव बढ़ सकता है।

भारी वाहनों के लिए डायवर्जन

जब बोर्ड ऑफिस चौराहे से ज्योति टॉकीज चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर काम होगा, तब भारी वाहनों को बोर्ड ऑफिस से डीबी सिटी मॉल के सामने से राइट टर्न गुरुदेव गुप्त चौराहा की ओर मोड़ा जाएगा। यहां से वाहन एमपी नगर जोन-1 होते हुए होटल रेसिडेंसी के सामने से ज्योति टॉकीज चौराहा पहुंचेंगे और आगे चेतक ब्रिज की ओर जा सकेंगे।

दूसरे चरण में जब ज्योति टॉकीज से बोर्ड ऑफिस की ओर जाने वाली सड़क पर काम होगा, तब चेतक ब्रिज से आने वाले भारी वाहनों को ज्योति टॉकीज चौराहा से बाईं ओर मोड़कर एमपी नगर जोन-2 की तरफ भेजा जाएगा।

दोपहिया वाहनों के लिए अलग मार्ग

बोर्ड ऑफिस से ज्योति टॉकीज की ओर जाने वाले दोपहिया वाहनों को मिलन रेस्टोरेंट कट पॉइंट से सर्विस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहां से वाहन ज्योति टॉकीज चौराहा पुलिस चौकी के पास से आगे अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!