तेरे समाज की चार लड़कियां मेरे लिए जहर खाने को तैयार है, छिंदवाड़ा में देर रात बड़ा प्रदर्शन

Updesh Awasthee
छिंदवाड़ा, 25 फरवरी 2026
: मंगलवार को सूर्यास्त तक सब कुछ सामान्य था लेकिन अचानक शहर का माहौल बदल गया। हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। वह तीन-चार युवकों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे, जिन्होंने एक लड़की को रेप करने की धमकी दी है। इस दौरान एक युवक ने यह भी कहा, "तेरे समाज की चार लड़कियां मेरे लिए जहर खाने को तैयार है"। यह लाइन उसने कुछ इस तरीके से कहीं मानो यह उसकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। 

प्रेम के नाम पर लड़कियों की हंटिंग की जा रही है

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ महीनो से इस प्रकार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और कानून एवं नीतियों से जुड़ा समाज का एक वर्ग लगातार अध्ययन कर रहा है कि क्या सचमुच मुस्लिम समाज में कोई ऐसी सामूहिक गतिविधि चल रही है, जिसका टारगेट हिंदू लड़कियां है। छिंदवाड़ा में हुए विवाद में इस धारणा को मजबूत करने वाले प्रमाण मिलते हैं। एक हिंदू लड़की को धमकी देते हुए चार मुस्लिम युवकों में से एक ने कहा कि "मेरे पास चार गर्लफ्रेंड हैं तेरे समाज की…चार। और चारों जहर खाती हैं मेरे लिए।" 
यह वाक्य कुछ ऐसा साउंड कर रहा है मानो वह युवक बता रहा है कि एक लड़ाई में उसने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। जहां एक तरफ लड़कियां बिना धर्म देखे, भावनाओं को सबसे ऊपर रख रही है वहीं दूसरी ओर, युवक उनकी भावनाओं का सम्मान तक नहीं कर रहा। बल्कि इस तरह बता रहा है जैसे कोई शिकारी बताता है कि उसने अब तक कितने शिकार किए। 

Political Conflict in Chhindwara Disrupting Social Order

अब छिंदवाड़ा के मुद्दे पर आते हैं तो वहां तनाव की स्थिति बढ़ती जा रही है। मंगलवार की रात जो कुछ भी हुआ वह अचानक नहीं था बल्कि दो पक्ष आमने-सामने स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ लगातार अपनी गतिविधियों को संचालित कर रहे हैं। मंगलवार को दी गई धमकी और उसके बाद हुआ प्रदर्शन, इसी श्रृंखला का एक हिस्सा था और एक अलार्म भी था। यदि अभी तत्काल कंट्रोल नहीं किया तो छिंदवाड़ा में कानून और व्यवस्था की स्थिति के सामने चुनौती प्रस्तुत होना निश्चित है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!