MP News, मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली, तलवार लटकी है

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 10 फरवरी 2026
: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल सोफिया की भूमिका को लेकर आपत्तिजनक बयान के मामले में, मध्य प्रदेश सरकार के सीनियर कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने चौथी बार सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी, पूरी पार्टी उनको बचाने में लगी है, यहां तक की मुख्यमंत्री भी दिल्ली गए थे परंतु फिर भी उन्हें सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। उल्टा सुप्रीम कोर्ट ने उनको अनसुना कर दिया। 

सुप्रीम कोर्ट में अभियोजन की कार्रवाई को लेकर फैसला होना है

सुप्रीम कोर्ट से खबर आई है, मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान के मामले में 9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। जैसे ही विजय शाह के मामले की सुनवाई का समय आया, कोर्ट का समय समाप्त हो गया। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट पहले ही पेश की जा चुकी है। उम्मीद थी कि सुनवाई के दौरान मंत्री के खिलाफ अभियोजन की कार्यवाही को लेकर कोई निर्णय लिया जा सकता है।

विजय शाह को बचाने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष, दोनों दिल्ली पहुंचे

इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शनिवार रात दिल्ली प्रवास के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले थे। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान मंत्री विजय शाह को लेकर बने हालात पर चर्चा हुई। इसके अलावा, सीनियर वकीलों से भी मामले में सलाह ली गई है, ताकि कोर्ट में सरकार अपना पक्ष मजबूती से रख सके। इस मुद्दे पर पार्टी और सरकार, दोनों स्तरों पर मंथन किया गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी दिल्ली प्रवास के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले थे। इसके बाद ही मंत्री विजय शाह से दोबारा माफी मांगने को कहा गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!