MP IFS ने इस्तीफा देने के बाद वापस मांगा, पत्नी ने कहा मानसिक स्थिति ठीक नहीं है

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 14 फरवरी 2026:
यदि आप अपने पद से इस्तीफा देते हैं तो आपका अधिकारी उसको मंजूर या ना मंजूर कर सकता है लेकिन क्या आपके पास अपना इस्तीफा वापस लेने का अधिकार है? यह सवाल उपस्थित हो गया है क्योंकि भारतीय वन सेवा के एक अधिकारी ने इस्तीफा देने के बाद अपना इस्तीफा वापस मांगा है। इधर पत्नी ने लिखित में कहा है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 

IFS विपिन पटेल ने अनकंडीशनल इस्तीफा दिया था

रीवा, दमोह, सतना और अनूपपुर के डीएफओ रह चुके विपिन पटेल ने इस्तीफा देने की वजह निजी कारण बताया था। 4 फरवरी को पीसीसीएफ और हॉफ को भेजे इस्तीफे में विपिन पटेल ने कहा था कि वे अपनी आईएफएस सर्विस से अनकंडीशनल इस्तीफा दे रहे हैं, जिसकी वजह निजी है। इस्तीफे में पटेल ने कहा था कि उनका इस्तीफा कांपीटेंट अथॉरिटी को फॉरवर्ड करें और आईएफएस सेवा से उन्हें मुक्त किया जाए। पटेल ने इस्तीफे की कॉपी वन विभाग के सचिव को भी भेजी थी।

इस्तीफा वापसी का पत्र वन विभाग को दिया

भारतीय वन सेवा के अधिकारी विपिन कुमार पटेल का इस्तीफा वापसी से संबंधित पत्र वन विभाग को मिल गया है। पत्र में पटेल ने लिखा है कि जल्दबाजी में उन्होंने यह कदम उठा लिया था और उनकी मानसिक स्थिति उस समय ठीक नहीं थी। वर्तमान में पटेल डीएफओ वर्किंग प्लान जबलपुर में पदस्थ हैं। वन विभाग ने पत्नी के पत्र के आधार पर पटेल से ई-मेल के जरिए स्पष्टीकरण मांगा था और कहा था कि वे तीन दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट करें अन्यथा उनके त्यागपत्र पर एकपक्षीय निर्णय लेकर उसे स्वीकार कर लिया जाएगा। 

ऐसे अधिकारी को VRS दे देना चाहिए 

मामले में स्पष्ट हो गया है कि भारतीय वन सेवा के अधिकारी श्री विपिन पटेल की मानसिक स्थिति इतनी अधिक गड़बड़ हो जाती है कि वह अपने पद से इस्तीफा दे देते हैं। इससे पहले भी विपिन पटेल का नाम कई विवादों में आ चुका है। ऐसा अधिकारी जिसकी मानसिक स्थिति किसी भी समय गड़बड़ हो जाए, उसको भारतीय वन सेवा में नहीं होना चाहिए। IFS को जो भी पद मिलेगा वह महत्वपूर्ण होगा। हमेशा निर्णायक भूमिका में रहेंगे, और जिसकी मानसिक स्थिति ठीक ना रहती हो, ऐसे व्यक्ति को निर्णायक भूमिका नहीं देनी चाहिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!