करैरा में कोर्ट जा रहे वकील की हत्या, हत्यारे का कोई सुराग नहीं, Shivpuri Madhya Pradesh की घटना

Updesh Awasthee
शिवपुरी, 14 फरवरी 2026
: शिवपुरी जिले के करैरा शहर में घर से कोर्ट के लिए निकले एक वकील की हत्या कर दी गई। उनको सरे राह गोली मारी गई है। हत्यारा कौन है इसका कोई पता नहीं चल पाया है। जब दूसरे वकील उस रास्ते से निकले तो उन्हें डेड बॉडी पड़ी मिली। यानी बड़ी ही चतुराई के साथ हत्या की गई है। 

सिद्धन रोड पर सरेआम वकील को गोली मारी

मृत एडवोकेट का नाम संजय सक्सेना है, जो घिरियाली मोहल्ला पुराना बाजार के निवासी थे। वारदात करेरा इलाके के किले के पीछे स्थित आनंद सागर मंदिर के पास सिद्धन रोड पर हुई है। वारदात के कुछ देर बाद उसी सड़क से गुजर रहे एक अन्य वकील की नजर सड़क पर पड़े संजय सक्सेना पर पड़ी। उन्होंने तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके का मुआयना कर पंचनामा किया। डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आस-पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। CCTV फुटेज और मोबाइल फोन लोकेशन के जरिए भी आरोपियों को ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन समाचार के लिखे जाने तक पुलिस को एक भी सुराग नहीं मिला था। हत्या किसने की, वह कहां से आए थे और कहां चले गए, पैदल थे या किसी वाहन से थे। पुलिस को कुछ भी नहीं पता है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!