MP ओबीसी आरक्षण, 18 फरवरी को बड़ी खबर मिल सकती है

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 12 फरवरी 2026
: मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तारीख निर्धारित थी। यह प्रकरण जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस अलोका अराधे की खंडपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था और सीरियल क्रमांक 103 पर रखा गया था।

ओबीसी आरक्षण से पहले ही बेंच उठ गई

अधिवक्ता श्री रामेश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि, सुप्रीम कोर्ट की यह बैंच आज दोपहर एक बजे तक ही कार्यरत रही। बेंच ने सीरियल क्रमांक 101 और 102 के मामलों की अंतिम सुनवाई पूरी करने के बाद उठ गई। ओबीसी आरक्षण से संबंधित सभी प्रकरण पिछले तीन महीनों से अंतिम बहस के लिए सूचीबद्ध हो रहे हैं, लेकिन आज भी इनकी सुनवाई नहीं हो पाई।

ओबीसी आरक्षण के समर्थन में वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप जार्ज चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर, वरुण ठाकुर और विनायक प्रसाद शाह पक्ष रख रहे हैं। मामले में होल्ड पदों पर नियुक्ति से जुड़े पहलू भी शामिल हैं।

अगली सुनवाई की संभावना अगले सप्ताह, विशेष रूप से 18 फरवरी को मजबूत बताई जा रही है। कुछ सूत्रों के अनुसार, बुधवार या गुरुवार को इन मामलों को पुनः अंतिम बहस के लिए सूचीबद्ध किया जा सकता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!