भोपाल इंदौर के बीच 10 दिन के लिए ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा, डायवर्जन एवं पार्किंग प्लान

Updesh Awasthee
भोपाल, 12 फरवरी 2026
: कुबरेश्वर धाम सीहोर में पं. श्री प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न मार्गो से डायवर्जन किया गया है। जो कि दिनांक 12.02.2026 के प्रातः 6:00 बजे से दिनांक 21.02.2026 के प्रातः 06:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

इंदौर, देवास, आष्टा से भोपाल आने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान

भोपाल की ओर आने वाले भारी वाहन थाना परवलिया अंतर्गत मुबारकपुर जोड़ एवं थाना-खजूरी क्षेत्र के अंतर्गत तुमड़ा जोड़ से होकर श्यामपुर- कुरावर- ब्यावरा- शाजापुर- मक्सी मार्ग से होकर देवास इंदौर जा सकेंगे। इसी प्रकार देवास, इंदौर से भोपाल आने वाले भारी वाहन मक्सी- शाजापुर- ब्यावरा- कुरावर- श्यामपुर मार्ग से होते हुए भोपाल आ सकेंगे।

भोपाल से आष्टा, देवास, उज्जैन, इंदौर जाने वाली वाहनों के लिए डायवर्सन प्लान

भोपाल से आष्टा- देवास- उज्जैन- इंदौर की ओर जाने वाले छोटे वाहन एवं सवारी वाहन सीहोर न्यू क्रिसेंट चौराहा से भाऊखेड़ी जोड़ से अमलाहा होते हुए आष्टा, देवास ,उज्जैन, इंदौर की ओर जा सकेंगे। इसी प्रकार इंदौर-उज्जैन-देवास से भोपाल जाने वाले छोटे वाहन एवं सवारी वाहन आष्टा-अमलाहा-भाऊखेड़ी जोड़-न्यू क्रिसेंट चौराहा होते हुए भोपाल पहुंच सकेंगे।

कुबरेश्वर धाम सीहोर जाने का रास्ता

भोपाल से एवं इंदौर-देवास-उज्जैन से कुबरेश्वर धाम सीहोर कथा स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन अपने नियमित मार्ग हाईवे से होकर बिना किसी डायवर्जन के सीधे कुबरेश्वर धाम कथा स्थल तक पहुंचेंगे। जहां निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहन को व्यवस्थित पार्क कर कुबरेश्वर धाम मंदिर/कथा स्थल पर पहुंचेंगे। क्रमांक/124/028 विजय/संतोष मिश्रा
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!