Bhopal में पंचायत के पांच अधिकारियों और 16 ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 12 फरवरी 2026:
मुख्य कार्यपालन अधिकारी भोपाल ने जिला पंचायत भोपाल के अंतर्गत अलग- अलग विभागों द्वारा सी.एम. हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर जनपद पंचायत बैरसिया के पांच अधिकारियों और 16 ग्राम पंचायत के सचिवों को कारण बताओं नोटिस जारी किए हैं। 

लापरवाह ग्राम पंचायत सचिवों के नाम

ग्राम पंचायतों के सचिव श्री मस्तान सिंह मीणा, मांगीलाल यादव परसोरा, श्री सरवन सिंह सोलंकी कोटरा, श्री पुरूषोत्तम गुर्जर करारिया, ओमप्रकाश गौर झिरनियां, श्री अवधनारायण विश्वकर्मा गुर्जरतोड़ी, श्री मंसाराम पाल पिपलिया जाहिरपीर, श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव मूंडला, श्री रूपनारायण जाट जमुनियाकलां, श्री बालमुकुंद शर्मा छावनी पठार, श्री संतोष औचावर बिसनखेड़ी, श्री परमसिंह मारण बरखेड़ा नाथू, श्री अरूण शर्मा सिकंदराबाद, श्री अवधनारायण विश्वकर्मा बागसी एवं श्री कैलाशनाराण साहू दोराहा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं अन्य विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन में पदीय कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने शासकीय कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन न करने पर कारण बताओं नोटिस जारी किए गए हैं। 

जनपद पंचायत बैरसिया के इन अधिकारियों के खिलाफ नोटिस

जनपद पंचायत बैरसिया, मनरेगा अंतर्गत प्रभारी परियोजना अधिकारी श्री दयाशंकर श्रीवास्तव, लेखा अधिकारी मनरेगा श्रीमती प्रेमलता मालवीय, वरिष्ठ डेटाबेस मैनेजर श्री हीरालाल महोबिया, एपीओ मनरेगा श्री हेमंत माधुरे, श्रीमती दीप्ति राय को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!