भोपाल समाचार, 12 फरवरी 2026: रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा मेला के दौरान उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से उज्जैन के लिए संत हिरदाराम नगर से 02 जोड़ी एवं भोपाल से 01 जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है। यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 12 कोच की होगी। इन स्पेशल ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:-
उज्जैन भोपाल उज्जैन मेला स्पेशल जनरल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09305 उज्जैन-संत हिरदाराम नगर स्पेशल दिनांक 13.02.2026 से 22.02.2026 तक प्रतिदिन 09.00 बजे उज्जैन से प्रस्थान करेगी और 13.30 बजे संत हिरदाराम नगर पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09306 संत हिरदाराम नगर-उज्जैन स्पेशल दिनांक 13.02.2026 से 22.02.2026 तक प्रतिदिन 14.30 बजे संत हिरदाराम नगर से प्रस्थान करेगी और 19.30 बजे उज्जैन पहुँचेगी।
ठहराव : तराना रोड, मक्सी, बेरछा, काली सिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल एवं सीहोर।
भोपाल उज्जैन भोपाल मेला स्पेशल जनरल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09313 उज्जैन-संत हिरदाराम नगर स्पेशल दिनांक 13.02.2026 से 22.02.2026 तक प्रतिदिन 16.00 बजे उज्जैन से प्रस्थान करेगी और 21.40 बजे संत हिरदाराम नगर पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09314 संत हिरदाराम नगर-उज्जैन स्पेशल दिनांक 13.02.2026 से 22.02.2026 तक प्रतिदिन 22.30 बजे संत हिरदाराम नगर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 02.00 बजे उज्जैन पहुँचेगी।
ठहराव : तराना रोड, मक्सी, बेरछा, काली सिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल एवं सीहोर।
भोपाल और उज्जैन के बीच मेला स्पेशल तीसरी जनरल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09307 उज्जैन-भोपाल स्पेशल दिनांक 13.02.2026 से 22.02.2026 तक प्रतिदिन 21.00 बजे उज्जैन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 01.48 बजे संत हिरदाराम नगर आगमन कर 02.10 बजे भोपाल पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09308 भोपाल-उज्जैन स्पेशल दिनांक 14.02.2026 से 23.02.2026 तक प्रतिदिन 03.10 बजे भोपाल से प्रस्थान करेगी और 03.35 बजे संत हिरदाराम नगर आगमन कर 08.00 बजे उज्जैन पहुँचेगी।
ठहराव : तराना रोड, मक्सी, बेरछा, काली सिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल, सीहोर एवं संत हिरदाराम नगर।
रेल यात्रियों से अनुरोध है कि मेला स्पेशल ट्रेनों की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

.webp)