Madhya Pradesh में पब्लिक ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष को भगाया, बजट कार्यक्रम बंद कराया

Updesh Awasthee
शिवपुरी, 1 फरवरी 2026
: मध्य प्रदेश की करैरा विधानसभा आजकल सुर्खियों में है। शुक्रवार को करेरा के विधायक के भाई ने थाने में हंगामा किया। शनिवार को भाजपा के जिला अध्यक्ष ने दूसरे थाने में जातिवाद का प्रेशर क्रिएट किया, रात 2:30 बजे तक तनाव बना रहा और आज पब्लिक ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष को बजट कार्यक्रम से भगा दिया। भाषण तक नहीं देना दिया। 

रणवीर सिंह रावत, श्यामला हिल्स की तरफ आगे बढ़ रहे हैं

दरअसल, करैरा शहर में पुलिस सहायता केंद्र के पास भाजपा ने बजट पर कार्यक्रम रखा था। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत मौजूद थे। श्री रावत इसी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं। भाजपा के करोड़पति कारोबारी नेता माने जाते हैं। इनका अपना प्रभाव है और श्री रावत के समर्थक उनको मुख्यमंत्री पद का दावेदार मानते हैं। बताया तो यह भी जाता है कि विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर का जबरदस्त संरक्षण प्राप्त है। दोनों के बीच में काफी अच्छा व्यवहार है। 

करैरा शहर में बजट प्रसारण के दौरान ही प्रदर्शनकारी वहां पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए मंच पर पहुंचकर एलसीडी बंद करा दी। कुर्सियां भी फेंकी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। प्रदर्शन करने वाले भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक थे लेकिन श्री रणवीर रावत उनको मोटिवेट नहीं कर पाए, और कार्यक्रम स्थल से निकल गए। इसके कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!