VIDEO NEWS - सीएम ने भोपाल मास्टर प्लान की फाइल दबा रखी है, खुद कैलाश विजयवर्गीय ने बताया है: जयवर्धन सिंह

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 25 फरवरी 2026
: मध्य प्रदेश के पूर्व नगरीय विकास मंत्री एवं विधायक श्री जयवर्धन सिंह ने आज एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल मास्टर प्लान की फाइल दबा रखी है। यह बात विधानसभा के रिकॉर्ड में है, और सीनियर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कही है। 

CM Has Kept Bhopal Master Plan File Pending, Alleges MLA Jaivardhan Singh

आज विधानसभा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि, यह तो कहीं ना कहीं उनकी कम्युनिकेशन की कमी है। क्योंकि कैलाश विजयवर्गीय जी इतने वरिष्ठ मंत्री हैं। अनेकों बार इस विभाग के मंत्री भी रहे हैं। लेकिन अगर उनके अधिकारी उनको नहीं बता रहे हैं और बगैर सूचना के फाइल सीएम साहब के यहां भेज रहे हैं तो यह तो उनके समन्वय में कहीं ना की कमी रही है। 

लेकिन मूल बात यह है कि कल कैलाश विजयवर्गीय जी ने जो सदन में मेरे भाषण के बाद कहा, के 2 साल से ही मास्टर प्लान का अनुमोदन करके वह फाइल वह भेज चुके हैं, सीएम साहब के पास और उन्हें इशारा यह किया कि सीएम साहब जानबूझकर उस फाइल को वहां पर रखे हैं, ठंडे बस्ते में, तो आखिर ऐसा क्या कारण है कि सीएम साहब चाहते नहीं है कि भोपाल का मास्टर प्लान आगे आए, प्रस्तुत हो। 

यदि भोपाल का मास्टर प्लान नहीं आएगा तो लगातार जो सरकारी दफ्तरों में टीएनसीपी में लगातार जो लेनदेन किया जा रहा है। अवैध वसूली की जा रही है। भोपाल के नागरिकों से वह जारी रहेगी। शायद यही भाजपा के लोग चाह रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!