जबलपुर नगर निगम का क्लर्क अपने ही कर्मचारियों से रिश्वत लेते गिरफ्तार, EOW की कार्रवाई

Updesh Awasthee
जबलपुर, 28 फरवरी 2026 :
नगर निगम में पदस्थ एक बाबू को वेतन भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना महंगा पड़ गया। आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने शनिवार को नगर निगम के लिपिक को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Jabalpur Municipal Clerk Caught Taking Bribe from Own Staff

जानकारी के अनुसार, नगर निगम जबलपुर में पदस्थ कर्मचारी पी. रामा राव ने मेडिकल अवकाश के लिए स्थापना शाखा में आवेदन किया था। इस आवेदन से संबंधित फाइल को आगे बढ़ाने और वेतन भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में स्थापना शाखा में पदस्थ लिपिक राकेश शर्मा द्वारा तीन हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी।

आवेदक ने इसकी शिकायत आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ से की, जिसके बाद टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। बाबू ने रिश्वत की रकम लेने के लिए आवेदक को नगर निगम कार्यालय के सामने स्थित एक पेट्रोल पंप पर बुलाया। जैसे ही आवेदक ने तय रकम बाबू को दी, पहले से मौजूद ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। 

कार्रवाई के बाद ईओडब्ल्यू ने आरोपी लिपिक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। रिपोर्ट - प्राची अनामिका मिश्रा
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!