भोपाल में असलम चमड़ा के करीबी की शिकायत पर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर गिरफ्तार

Updesh Awasthee
भोपाल, 28 फरवरी 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज निशातपुरा पुलिस ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर राजेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई नगर निगम के स्लॉटर हाउस में गाय की कटाई के मामले के आरोपी असलम चमड़ा के करीबी व्यक्ति की शिकायत पर हुई है। 

Social Media Influencer Arrested in Bhopal on Complaint by Aslam Chamada’s Associate

पुलिस का कहना है कि शाहजेब खान उर्फ जिब्बी, असलम चमड़ा का करीबी है। जहांगीराबाद में रहता है। राजेश तिवारी लगातार शाहजेब खान के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर रहा था। अपने वीडियो में उन्हें गो मांस तस्करी से लेकर भू-माफिया तक बताता था। 26 फरवरी को शाहजेब ने निशातपुरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया गया है कि राजेश ने उसे बदनाम न करने के बदले तीन लाख रुपए मांगे थे। इसके बाद जिब्बी ने उसे तय रकम देने के लिए निशातपुरा इलाके में बुलाया, जहां पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि, यह गिरफ्तारी तब की गई जब राजेश तिवारी, शाहजेब से ब्लैकमेलिंग के पैसे ले रहा था। इसके अलावा पुलिस का यह भी कहना है कि, राजेश तिवारी के पास से लगभग 2 ग्राम MD और गैर-कानूनी हथियार जब्त किए गए। हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया कि, शाहजेब ने राजेश तिवारी को रूपों के साथ 2 ग्राम MD और गैर-कानूनी हथियार क्यों दिया, और क्या यह सब कुछ पुलिस की प्लानिंग का हिस्सा था।

राजेश तिवारी, मछली गैंग कांड में तिरंगा लहराकर चर्चा में आया था 

अगस्त 2025 में मछली गैंग के खिलाफ प्रशासन के बुल्डोजर एक्शन के दौरान राजेश तिवारी चर्चा में आए थे। मछली परिवार की एक आलीशान कोठी को प्रशासन ने अवैध बताकर तोड़ा था। तब राजेश इस कार्रवाई के समर्थन में तिरंगे के साथ मौजूद थे। तब उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि मछली गैंग ने उन्हें प्रताड़ित किया है। अपहरण कर मारा और पीटा लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!