इंदौर के ललेडीपुरा माचल में स्लॉटर हाउस के बारे में महापौर का बयान

Updesh Awasthee
इंदौर, 27 फरवरी 2026
: वर्ष 2017 में इंदौर के ललेडीपुरा माचल में स्लॉटर हाउस बनाने को लेकर बार-बार विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की किसी भी योजना में ललेडीपुरा और आसपास के गांवों में स्लॉटर हाउस बनाने का कोई विचार नहीं है।

Indore Mayor Issues Statement on Slaughterhouse at Laledipura Machal

महापौर ने कहा, हमारे पास स्थानीय गोपालकों और गांववासियों से इस विषय पर जानकारी आई है, और मैं फिर से स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि ललेडीपुरा माचल में स्लॉटर हाउस बनाने की नगर निगम की कोई मंशा नहीं है। महापौर ने यह भी बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर पहले भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे और अब फिर से सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि इस क्षेत्र में स्लॉटर हाउस का निर्माण नहीं किया जाएगा।

महापौर ने आगे कहा, "वर्ष 2017 में तत्कालीन समय में इस परियोजना को लेकर अनुमति और कार्रवाई की गई थी, लेकिन मैं अब इस निर्णय को निरस्त करने के निर्देश दे चुका हूं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!