इंदौर में भाजपा पर कांग्रेस और भोपाल में कांग्रेस पर भाजपा भारी

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश, 21 फरवरी 2026
: दिल्ली में एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंदौर में कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन घेरने की घोषणा की थी। लेकिन वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी विरोध स्वरूप एकत्र होकर उनका सामना किया। भाजपा का जुलूस आते ही पत्थरबाजी शुरू कर दी। जवाब में भाजपा के लोगों ने उनके पत्थर उठाकर उनको वापस मारे। पानी की बोतल और टमाटर भी फेंके। दोनों पक्षों के छह लोगों सहित एक मीडियाकर्मी और एक पुलिस अधिकारी को चोटें आई हैं। 

इधर भोपाल में भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और फिर दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। कांग्रेस ने संतुलित आक्रोश का प्रदर्शन किया और फिर भोपाल की पुलिस, भोपाल की पुलिस है। तुरंत कानून और व्यवस्था की स्थिति स्थापित कर देती है।

इंदौर वाली घटना में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के सिर पर पत्थर लगा है। वे भी अस्पताल में भर्ती हुए हैं। भाजपा और कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को पत्थर लगे हैं। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनाली मिमरोट को भी चोटें आईं हैं। 

इसके अलावा पथराव में सब इंस्पेक्टर आरएस बघेल भी घायल हुए हैं। उनके सीने पर पत्थर लगा है और पसली में चोट आई है। वे भी जांच के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। 

भाजपा की महिला नेता बिंदु चौहान को सर में पत्थर लगाए जिससे काफी खून निकला। उनका खून से लटपट फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गूगल की गाइडलाइन के कारण हम इस समाचार में प्रकाशित नहीं कर सकते।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!