कैलाश विजयवर्गीय की चित पर, रामेश्वर शर्मा की पट: सीएम ने इसलिए भोपाल मास्टर प्लान जारी नहीं किया

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 25 फरवरी 2026
: मध्य प्रदेश विधानसभा में आज का दिन भी काफी खास रहा। सीनियर कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने मास्टर प्लान में देरी के लिए सीएम को जिम्मेदार बताया तो विधायक रामेश्वर शर्मा ने पट से बयान देकर, उनकी पॉलिटिक्स को उनके ऊपर ही पलट दिया। 

कैलाश विजयवर्गीय ने क्या कहा था 

नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने भोपाल और इंदौर के मास्टर प्लान के बारे में, अपने बयान में कहा था कि, उन्होंने 2 साल पहले ही मास्टर प्लान का ड्राफ्ट अप्रूवल के लिए सीएम के पास भेज दिया है। इस तरह उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि मास्टर प्लान में देरी के लिए मैं यानी कि डिपार्टमेंट का मंत्री नहीं बल्कि मुख्यमंत्री जिम्मेदार है। ऐसे मौके पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर, श्री कैलाश विजयवर्गीय के मित्र श्री दिग्विजय सिंह के पुत्र श्री जयवर्धन सिंह ने भी उनके साथ दिया। मामले को हाईलाइट करने के लिए विधानसभा में मीडिया बाइट दी गई। 

कैलाश विजयवर्गीय की चित पर, रामेश्वर शर्मा की पट 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की तरफ से मोर्चा संभालते हुए, राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा से विधायक और मिनिस्टर इन वेटिंग श्री रामेश्वर शर्मा ने पत्रकारों के सामने आकर खुलासा किया कि, हमारा मास्टर प्लान तैयार है। उसके लिए हमारी पूरी योजना भी तैयार है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस संबंध में सारी जानकारी दी है। भोपाल, इंदौर मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में तैयार किए गए हैं। जो मास्टर प्लान हम बना रहे हैं, उसमें मंडीदीप, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, रायसेन आदि क्षेत्रों का भला कैसे हो, इसकी योजना तैयार की जा रही है।

Internal Politics in BJP Government Over Bhopal Master Plan Issue

इस प्रकार श्री रामेश्वर शर्मा ने स्पष्ट कर दिया कि श्री कैलाश विजयवर्गीय ने 2 साल पहले जो ड्राफ्ट दिया था वह डस्टबिन के लायक था। इसके बाद श्री विजयवर्गीय ने काम नहीं किया इसलिए भोपाल के विधायक और सीएम सचिवालय काम कर रहा है। मेट्रोपॉलिटन भोपाल का मास्टर प्लान लगभग तैयार हो चुका है। फाइनल रिव्यू मीटिंग बाकी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!