Bhopal News, नौकरानी की मदद करना महिला कर्मचारी को भारी पड़ गया, 1.68 लाख की लूट, जान का खतरा

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 9 फरवरी 2026
: घर का काम करने वाली नौकरानी की आर्थिक मदद करना, एक महिला कर्मचारी की जिंदगी का सबसे बड़ा तनाव बन गया। 1.68 लाख की लूट का शिकार हुई और जान का खतरा भी बना हुआ है। 

अर्चना ने बेटे की जमानत के लिए नौकरानी को पैसे दिए थे

टीटी नगर पुलिस थाने के टीआई गौरव सिंह के अनुसार कहानी की शुरुआत कब से हुई जब टीटी नगर में रहने वाली माइनिंग विभाग की महिला कर्मचारी अर्चना वर्मा उम्र 28 वर्ष से, उनकी नौकरानी ने आर्थिक मदद मांगी। नौकरानी ने बताया कि उनके बेटे आशीष उर्फ गोली रायकवार का, लड़कों के साथ झगड़ा हो गया था। इस मामले में वह जेल में बंद है और जमानत करवाने के लिए पैसा चाहिए। महिला कर्मचारी ने नौकरानी की बात पर भरोसा किया और उसकी आर्थिक मदद की। 

नौकरानी का बेटा अर्चना को लूट ले गया

जेल से छूटने के बाद नौकरानी का बेटा आशीष 7 फरवरी शनिवार की शाम अर्चना के घर पहुंचा। आशीष के साथ एक और लड़का था। अर्चना ने जैसे ही गेट खोल, आशीष ने चाकू अड़ा दिया। सिर्फ 15 मिनट की भीतर 1.68 लाख रुपए कैश, एप्पल के मोबाइल सहित करीब सवा तीन लाख रुपए का माल लूट कर भाग निकले। 
हालांकि बाद में पुलिस ने आशीष और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन यह मामला यहीं समाप्त नहीं होता बल्कि यहां से शुरू होता है। पुलिस की जांच पूरी हो जाने के बाद आशीष को जेल से छोड़ दिया जाएगा। न्यायालय की कार्रवाई के दौरान अर्चना के लिए किसी अज्ञात खतरे का तनाव हमेशा बना रहेगा। अर्चना ने कोई गलती नहीं की बल्कि एक निर्धन महिला की मदद करके अच्छा काम किया था लेकिन, जो कुछ भी हुआ वह केवल अर्चना के लिए तनावपूर्ण है।
डिस्क्लेमर: कहानी को समझने के लिए AI की मदद से तैयार की गई इमेज का उपयोग किया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!