Alirajpur News, आज पालकी में संवार होकर दर्शन देंगे साईबाबा, मन्दिर का 24वां स्थापना दिवस

Updesh Awasthee
नवीन निश्चल सेन, भोपाल समाचार, आलीराजपुर
। आज 14 फरवरी को स्थानीय दाहोद नाका स्थित शिव साई ओंखा बाबा मन्दिर का 24वां स्थापना दिवस मनाया जायेगा। इसके चलते मन्दिर समिति द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। समिति सदस्यों ने बताया कि आज 14 फरवरी शनिवार को दोपहर 3 बजे महाआरती के साथ मन्दिर प्रांगण से साई पालकी यात्रा निकाली जायेगी, जिसमें साईनाथ महाराज पालकी में संवार होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। 

पालकी यात्रा नगर के दाहोद नाका, रामदेव मन्दिर चौराहा, झण्डा चौक, बहारपुरा, पोस्ट ऑफिस से वाणी मोहल्ले होते हुए वापस मन्दिर पहुॅचेगी। इसके बाद भगवान साईनाथ की महाआरती कर, प्रसादी का वितरण होगा। शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक विशाल भण्डारे का आयोजन मन्दिर प्रांगण में किया जायेगा। आयोजन के चलते पूरे मन्दिर प्रांगण पर विद्युत सज्जा की है। मन्दिर में फुल बंगला बनाया गया है। पूरे नगर में लोगों को निमंत्रण दिया गया है। साई मन्दिर के पूजारी कैलाशचन्द्र शर्मा ने बताया कि पालकी यात्रा में महिलाएं एवं बालिकाए सिर पर कलश लेकर चलेंगी। 

इसके अलावा प्रसाद बांटता हुआ, साईबाबा की झांकी का रथ भी आकर्षण का केन्द्र रहेगा। साई मन्दिर सेवा समिति, साई मन्दिर भक्त मण्डल, बाबा साई ग्रुप, महिला भक्त मण्डल सहित अनेक धार्मिक संगठनों ने एकदिवसीय कार्यक्रम में शामिल होकर, इसे सफल बनाने का आव्हान किया है। स्थापना दिवस के कार्यक्रम में आम्बुआ, चन्द्रशेखर आजादनगर, जोबट, नानपुर, कुक्षी, छोटाउदयपुर, उमराली, कट्ठीवाड़ा, सोण्डवा सहित अनेक स्थानों से भक्तजन भी शामिल होंगे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!