करैरा, 14 फरवरी 2026: सामाजिक संगठन और समाज में हो रहे विवाह समारोह की फिजूल खर्ची को रोकने के लिए क्षेत्रीय प्रजापति समाज सेवा एवं ग्रामीण विकास समिति करेरा के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रजापति समाज के द्वारा आदर्श प्रजापति सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन आगामी 26 अप्रैल को श्री पार्थेश्वर महादेव एवं काशी भगत बाबा का स्थान प्रजापति मंदिर न्यू गल्ला मंडी करेरा के सामने वार्ड नंबर 12 करेरा में स्थित मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर करेरा में बैठक का आयोजन किया गया राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के संभागीय अध्यक्ष रामसेवक प्रजापति की मौजूदगी में किया गया, जिसमें सर्व अनुमति से सम्मेलन समिति अध्यक्ष के रूप में किशन प्रजापति को जबकी सहयोगी के रूप में उपाध्यक्ष पद पर राकेश प्रजापति एवं कोष अध्यक्ष पद पर महेश कुमार प्रजापति को चुना गया। बैठक में रामसेवक प्रजापति ने उपस्थित समाज जनों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी समाज जन मिलकर समाज में होने वाली फिजूल खर्ची को रोकते हुए कदम आगे बढ़ाएं और इस विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज के ऐसे विवाह योग जोड़े जो इस सम्मेलन में शामिल हो।
इसे लेकर समाज जनों से संपर्क अभियान भी शुरू किया जाएगा इस बैठक में मुख्य रूप से सम्मेलन अध्यक्ष किशन प्रजापति व कार्य करनी पदाधिकारी का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया गया और पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

.webp)