USA की डील से भारत के किसानों को नुकसान नहीं फायदा होगा, कृषि मंत्री शिवराज सिंह का दावा

Updesh Awasthee
नई दिल्ली, 13 फरवरी 2026
: भारत सरकार की कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दावा किया है कि अमेरिका के साथ जो ट्रेड डील हुई है, उसके कारण भारत के किसानों को नुकसान नहीं बल्कि फायदा होगा। उल्लेखनीय की विपक्ष आरोप लगा रहा है, इस ट्रेड डील के कारण भारत का सोयाबीन, कपास और पशुपालक इत्यादि किसान बर्बाद हो जाएंगे। 

ट्रेड डील और किसानों का हित: "न खेत बिके हैं, न किसान"

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य देशों के साथ किए गए सभी मुक्त व्यापार समझौते (FTA) राष्ट्रहित में हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि:
• भारत की प्रमुख फसलें जैसे गेहूँ, मक्का, चावल, सोया और मोटे अनाज के लिए द्वार नहीं खोले गए हैं।
• डेयरी और पोल्ट्री उत्पाद भी पूरी तरह से संरक्षित रखे गए हैं।
• किसी भी समझौते में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिससे भारतीय किसानों की आय या उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता पर कोई प्रतिकूल असर पड़े।
उन्होंने विरोधियों को जवाब देते हुए कहा कि जो लोग 'देश बिक गया' जैसे नारे लगा रहे हैं, वे दरअसल किसानों की मजबूती को सहन नहीं कर पा रहे हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) के 64वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे केवल डिग्रीधारी नहीं, बल्कि भविष्य के "कृषि-नेता" हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे 'Job Seeker' के बजाय 'Job Creator' बनें और एग्री-स्टार्टअप्स के माध्यम से किसानों को बाजार से जोड़ें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!