Madhya Pradesh के गृहमंत्री जगदीश देवड़ा, स्वयं मुख्यमंत्री ने कहा

Updesh Awasthee
भोपाल, 13 दिसंबर 2025
: आधिकारिक दस्तावेजों में गृह विभाग भले ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पास हो लेकिन व्यावहारिक तौर पर गृह मंत्रालय का कामकाज डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा देख रहे हैं या फिर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान मध्य प्रदेश के गृहमंत्री बनने वाले हैं। यह संकेत स्वयं मुख्यमंत्री के शब्दों से मिलते हैं। 

मुख्यमंत्री ने मीडिया के सामने देवड़ा को दो बार गृहमंत्री कहा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो साल पूरे होने पर अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके राइट हैंड साइड बैठे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को दो बार गृहमंत्री कह दिया। दोनों बार उन्होंने श्री जगदीश देवड़ा की तरफ देखा। इसके बाद उन्होंने अपने वाक्य में कोई संशोधन भी नहीं किया। यहां तक की जगदीश देवड़ा ने भी मुख्यमंत्री को कोई संकेत नहीं दिया बल्कि मुस्कुराते रहे। इस आधार पर हम कह सकते हैं कि, मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को गृह मंत्रालय मिलने वाला है।

ये स्लिप ऑफ टंग तो बिल्कुल नहीं था

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसको स्लिप ऑफ टंग बताया गया है लेकिन ये स्लिप ऑफ टंग तो बिल्कुल नहीं था। यदि होता तो केवल एक बार होता और दूसरी बात भी होता तो फिर उसको करेक्ट किया जाता। मुख्यमंत्री लगभग 1 घंटे तक पत्रकारों के बीच रहे। उन्होंने एक भी बार इसको करेक्ट नहीं किया, जबकि इस बीच उन्होंने कई बार अनौपचारिक बातचीत की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!