मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के स्वयंभूषण सर संचालक, पूर्व मुख्यमंत्री और कार्यकाल के अंतिम दौर में चल रहे राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इलाके में शिवपुरी जा रहे हैं। उनकी मंशा को आप इस प्रकार से भी समझ सकते हैं कि, श्री दिग्विजय सिंह गुना से कोलारस वाया शिवपुरी जा रहे है। और रात्रि विश्राम भी शिवपुरी में ही करेंगे। करंट फ्लैशबैक में देखे तो भोपाल में सिंधिया ने उन्हें सम्मान दिया था। फिर दिग्विजय सिंह ने सिंधिया के बचाव में बयान दिया था। इसके अलावा सिंधिया को पुत्र समान भी कहा था। यह समझना जरूरी है कि वह शिवपुरी में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने जा रहे हैं या फिर सिंधिया को। आखिर 2028 के चुनाव में बाबा साहब के लिए 6, श्यामला हिल्स, भोपाल वाला बांग्ला जो दिलवाना है।
कुछ तो गड़बड़ है दया
आज जब श्री दिग्विजय सिंह के शिवपुरी दौरे का विवरण प्रकाश में आया तो उसको पढ़ते ही डाउट हो गया। कार्यक्रम में लिखा है कि, श्री दिग्विजय सिंह, शिवपुरी के जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल की मांग पर कोलारस में आदिवासियों से संवाद करने के लिए जा रहे हैं। वह 27 अक्टूबर की रात 8:00 बजे शिवपुरी पहुंच जाएंगे। यहां मध्य प्रदेश टूरिज्म के होटल टूरिस्ट विलेज में रात्रि विश्राम करेंगे। 28 अक्टूबर को 10:30 बजे शिवपुरी से कोलारस के लिए प्रस्थान करेंगे। ग्राम कुदौनिया माफी जागीर में 11:30 से दोपहर 1:00 बजे तक आदिवासियों से संवाद करेंगे और। इस पूरे कार्यक्रम को देखकर एक बात तो स्पष्ट हो जाती है कि, कुछ तो गड़बड़ है दया।
गुना से कोलारस के लिए वाया शिवपुरी क्यों जा रहे हैं
जिन लोगों को नहीं पता वह मैप उठा कर देख सकते हैं। गुना से कोलारस के रास्ते में शिवपुरी नहीं पड़ता बल्कि शिवपुरी जाने के लिए कोलारस को क्रॉस करके 34 किलोमीटर आगे जाना पड़ेगा। सवाल यह है कि जब कोलारस जाना है तो फिर कोलार उसको पार करके 34 किलोमीटर आगे जाकर शिवपुरी में रात बिताने की क्या जरूरत है। जबकि यह विकल्प श्री दिग्विजय सिंह के अपने गुना में उपलब्ध है। कुछ समय अपने परिवार के साथ भी बिता सकते हैं।
शिवपुरी में 14:30 घंटे, कोलारस में सिर्फ डेढ़ घंटे?
श्री दिग्विजय सिंह का कार्यक्रम कोलारस में आदिवासियों से संवाद के नाम पर बनाया गया है परंतु इस कार्यक्रम में आदिवासियों के लिए सिर्फ डेढ़ घंटे का समय निर्धारित किया गया है जबकि सिंधिया के प्रभाव क्षेत्र शिवपुरी में वह पार्टी के कार्यक्रम के बिना 14:30 घंटे रहेंगे। अब इतनी देर तक चांदपाटा झील में मछली तो नहीं पकड़ेंगे।
.webp)