MP VIDHAN SABHA: कमलनाथ मुख्यमंत्री से अकेले में मिले, कांग्रेस विधायक बीन बजाते रह गए

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की अपनी पॉलिटिक्स चलती है। विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने भैंस के आगे बीन बजा कर एक बड़ा मैसेज देने की कोशिश की लेकिन उनकी ही कांग्रेस पार्टी के सर्वोच्च नेता कमलनाथ पीछे से आए और मुख्यमंत्री से अकेले में मिलकर चले गए। कमलनाथ अपनी पार्टी के विधायकों के साथ नहीं थे। 

कांग्रेस ने नाग पंचमी के दिन भैंस के आगे बीन बजाई

मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने आज नाग पंचमी के दिन भैंस के आगे बीन बजाई। इस प्रकार वह सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जनता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे, लेकिन उनके प्रदर्शन में उनके अपने नेता कमलनाथ शामिल नहीं थे।

समझ सको तो समझो: कमलनाथ ने स्वयं यह फोटो पोस्ट की है




मुख्यमंत्री ने दीं नागपंचमी की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नाग पंचमी के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नागदेव हमारी सनातन संस्कृति में प्रकृति के संरक्षक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!