MP NEWS - इंजीनियरिंग कॉलेज में सन्नाटा, कोई एडमिशन लेने नहीं आ रहा

मध्य प्रदेश के 141 इंजीनियरिंग कॉलेज, सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। ऑनलाइन काउंसलिंग के फर्स्ट राउंड पूरा हो गया। इंजीनियरिंग की 58 ब्रांच में 72000 सीटों के लिए काउंसलिंग शुरू हुई थी। सिर्फ 18000 स्टूडेंट्स ने एडमिशन कंफर्म किया है। यानी 75% सीट खाली रह गई। इनमें से 10 ब्रांच ऐसी है जिसमें एक भी विद्यार्थी ने प्रवेश नहीं लिया। 7235 विद्यार्थियों ने अपग्रेडेशन के बाद भी अपनी सीट छोड़ दी। उन्हें या तो कॉलेज पसंद नहीं था या फिर ब्रांच। 

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच भी फूल नहीं हुई

तकनीकी शिक्षा विभाग (डीटीई) द्वारा दूसरे चरण के लिए प्रवेश प्रक्रिया छह सितंबर तक चलेगी। इसके बाद ब्रांच परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस वर्ष भी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) ब्रांच की डिमांड भी काफी कम हो गई है। 21000 सीटों के लिए काउंसलिंग हुई थी लेकिन सिर्फ 7000 स्टूडेंट्स ने एडमिशन कंफर्म किया है। भोपाल के बीच कॉलेज और मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में 13 कॉलेज ऐसे हैं जहां पर एक भी एडमिशन नहीं हुआ।

WITHOUT JEE वाले 12वीं पास को भी एडमिशन मिल जाएगा

दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए पंजीयन की प्रक्रिया समाप्त हुई और सोमवार तक सत्यापन होंगे। इस चरण में JEE MAIN के अलावा 12वीं के आधार पर भी पंजीयन की सुविधा दी गई है। सीट आवंटन में पहले JEE देने वाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद खाली सीटों पर 12वीं की मेरिट के आधार पर सीट आवंटन होगा। सीट आवंटन तीन सितंबर को होगा। फर्स्ट राउंड में जो स्थिति रही है उसके बाद माना जा रहा है कि, ऐसे स्टूडेंट्स को भी एडमिशन मिल जाएगा जिन्होंने JEE नहीं दिया है। उनके पास केवल 12वीं की मार्कशीट है।

इंजीनियरिंग की ऐसी ब्रांच जिसमें मिल एक भी एडमिशन नहीं

  1. माइनिंग एंड मिनरलस प्रोसेसिंग, 
  2. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, 
  3. सायबर सिक्यूरिटी, 
  4. सीएस इंटरनेट आफ थिंग्स, 
  5. सिविल विद कंप्यूटर एप्लीकेशन, 
  6. बायो टेक्नाेलाजी, 
  7. एयर क्राफ्ट मेंटेनेंस, 
  8. एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, 
  9. एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी 

किस ब्रांच में कितने एडमिशन हुए

  1. कम्प्यूटर साइंस -21063 -6969
  2. ईसी -6207 -995
  3. मैकेनिकल -9229 -744
  4. सिविल -7861 -718
  5. आईटी -3386 -1134
  6. ईई -3608 -215

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 2 में CAREER पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });