Small Business Ideas - 10X10 की दुकान से 1 लाख महीने का नेट प्रॉफिट

Bhopal Samachar
0

Low investment high profit startup business ideas

यदि आप ज्योतिष और वास्तु में विश्वास करते हैं अथवा उसके बारे में थोड़ी बहुत जानकारी रखते हैं तो यह स्टार्टअप बिजनेस आइडिया आपके लिए बड़े फायदे का हो सकता है। मेन मार्केट में यदि कोई प्राइम लोकेशन मिल जाए तो कहना ही क्या लेकिन प्राइम लोकेशन ना मिल पाए तो किसी भी कोने में 10X10 की दुकान से ₹100000 महीने का नेट प्रॉफिट बनाया जा सकता है। 

Home business ideas - Start a small business 

भारत में प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी ग्रह से पीड़ित होता है और उस की शांति के लिए उपाय करता है। 9 ग्रहों की शांति और उनसे अच्छा लाभ प्राप्त करने के लिए, भाग्य के उदय के लिए ज्योतिष विज्ञान में ग्रह शांति हेतु विधि विधान के अलावा रत्न धारण आदि कई उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में भी ग्रहों को अपने अनुकूल बनाने के लिए कई प्रभावशाली उपायों का उल्लेख किया गया है। इन्हीं में से एक है ग्रहों के अनुकूल पौधारोपण करना। यानी अपने घर में किसी विशेष ग्रह के अनुकूल पौधा लगाना। ज्यादातर लोग इसके बारे में नहीं जानते। आप ग्रह शांति एवं भाग्य वृद्धि के पौधे की दुकान सजा सकते हैं। लोगों के घर छोटे हो गए हैं और घरों में आंगन नहीं है। इसलिए बोनसाई पौधे लगाए जा सकते हैं। 

वास्तु के अनुसार 9 ग्रहों के प्रतिनिधि पौधे 

  • केले का पौधा लगाने एवं उसकी नियमित पूजा करने से बृहस्पति ग्रह के लाभ प्राप्त होते हैं। आय में वृद्धि होती है। 
  • हरसिंगार का पौधा घर के बीचो बीच आठवां पीछे के हिस्से में लगाने से चंद्र ग्रह की शांति होती है और आर्थिक संपन्नता भी प्राप्त होती है। 
  • शुक्र ग्रह की शांति एवं लाभ प्राप्त करने के लिए तुलसी का पौधा घर के बीचो बीच लगाना चाहिए। 
  • अनार का पौधा लगाने से राहु एवं केतु के नकारात्मक प्रभाव कम हो जाते हैं। इसे दरवाजे के बाहर घर के सामने लगाना चाहिए। 
  • शनि ग्रह की शांति के लिए शमी का पेड़ लगाया जाता है। 
  • पीपल के पेड़ से बुध ग्रह, शनि और बृहस्पति तीनों का लाभ प्राप्त होता है। 
  • गुड़हल का पौधा सूर्य और मंगल ग्रह की शांति एवं लाभ प्राप्त करने के लिए लगाते हैं। 

असली प्रॉफिट बनाने वाली बात यह है किआपको केवल पौधे नहीं बेचना बल्कि गमले के साथ पौधे देना है। इसमें गमले का रंग भी ग्रहों के अनुसार होगा। 
  • सूर्य ग्रह के लिए लाल रंग। 
  • चंद्र ग्रह के लिए सफेद रंग। 
  • मंगल ग्रह के लिए लाल रंग। 
  • बुध ग्रह के लिए हरा रंग। 
  • बृहस्पति ग्रह के लिए पीला रंग। 
  • शुक्र ग्रह के लिए सफेद अथवा गुलाबी रंग। 
  • शनि ग्रह के लिए गहरा नीला रंग। 
  • राहु ग्रह के लिए काला रंग। 
  • केतु ग्रह के लिए सफेद रंग। 

अब तक आप समझ चुके होंगे कि क्या करना है और कैसे करना है। प्रचार प्रसार करना सबको आता है। सोशल मीडिया का उपयोग बताने की जरूरत नहीं है। बस एक यूनिक आईडिया की जरूरत थी जो अब आपके दिमाग में फिक्स हो चुका है। यकीन मानिए आपकी छोटी सी दुकान, किसी बड़ी नर्सरी से ज्यादा पैसा कमाएगी। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!