घर के लिए 10 शुभ वृक्ष, पेड़-पौधे, वास्तु एवं ज्योतिष के अनुसार - 10 Lucky plants for the home

Bhopal Samachar
0
अपने घर में पेड़ पौधे तो सभी लगाते हैं। यदि उन्हें वास्तु एवं ज्योतिष के निर्देशानुसार लगाएंगे तो जीवन में लाभ होने की संभावना है और नुकसान तो बिल्कुल नहीं होगा। हम यहां पर आपको घर, मकान, भवन, आवासीय परिसर के लिए शुभ वृक्ष यानी पेड़ पौधों की संकलित जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। 

lucky plants list for home- ASTRO and VASTU

  • बांस का पौधा (Bamboo Plant) - खुशी, सौभाग्य, प्रसिद्धि, शांति एवं धन के लिए। 
  • नीम का पेड़ (Neem Tree) - पॉजिटिव एनर्जी के लिए घर के उत्तर-पश्चिम कोने में। 
  • मनी प्लांट (Money Plant) - समृद्धि के लिए गलियारे अथवा दक्षिण पूर्व कोने में। 
  • लैवेंडर का पौधा (Lavender Plant) - घर में शांति और तनाव कम करने के लिए। 
  • पीस लिली (Peace Lily) - परिवार में एकता और सद्भाव के लिए लिविंग रूम में। अच्छी नींद के लिए बेडरूम में। 
  • स्नेक प्लांट (Snake Plant) - बाधाओं से रक्षा करता है। खिड़की पर लगाना चाहिए। हवा में विषाक्त पदार्थों को सोख लेता है। अंदर ऑक्सीजन लेवल बढ़ाता है। 
  • तुलसी (Tulsi) - घर के बीच में, आंगन में जहां परिवार के सभी लोगों का आना जाना हो। लक्ष्मी प्रसन्न होती है। ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है। 
  • अशोक वृक्ष (Ashoka Tree) - जीवन के कष्टों को दूर करता है। समृद्धि का कारक है। बरामदे में लगाना चाहिए। 
  • केले का पेड़ (Banana Tree) - वैष्णव संप्रदाय के लोग जो श्री हरि विष्णु और सीता राम, राधा-कृष्ण की पूजा करते हैं। समृद्धि के लिए घर के उत्तर पूर्व दिशा में। 
  • रबड़ का पौधा (Rubber Plant) - सेविंग बढ़ाता है। मुनाफा का कारक है। प्रोफेशनल लाइफ में सफलता दिलाता है। घर के दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। 
  • जेड प्लांट (Jade Plant) - परिवार के सदस्यों में मित्रता और प्रेम संबंध बढ़ाने के लिए। दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। 
  • एलोवेरा (Aloe Vera) - पॉजिटिविटी बढ़ाता है। उत्तर अथवा पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। 
  • गोल्डन पोथोस (Golden Pothos) - माइंड को रिलैक्स करता है। उत्तर पूर्वी कोने में रखना चाहिए। 

घर के बगीचे के लिए शुभ भाग्यशाली वृक्ष - lucky trees for home garden

यदि आपके घर में कोई ऐसा स्थान है जहां पर खुले आसमान के नीचे पेड़ लगाए जा सकते हैं। तब आपको अशोक, अश्वगंधा, नारियल, अनार, जामुन, बरगद, पीपल, बेल, हल्दी, कृष्णकांता, इत्यादि में से अपनी सुविधा के अनुसार वृक्षों का चुनाव करना चाहिए। यह आपके बगीचे की सुंदरता बढ़ाएंगे और आपके लिए सौभाग्यशाली भी रहेंगे।


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!