BHOPAL में HDFC बैंक की महिला कर्मचारी की RBI गेट से टकराकर मौत, दोस्त मरता हुआ छोड़ भाग गए

NEWS ROOM
भोपाल।
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हबीबगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार कार बिट्‌टन मार्केट के पास RBI गेट से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवती की मौत हो गई, दूसरा घायल हो गया। इसके अलावा कार सवार अन्य दो दोस्त उन्हें छोड़ कर भाग गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक पारुल दाहिया (25) पुत्री अनिल दाहिया निवासी सतना कोलार इलाके में स्वस्तिक अपार्टमेंट में रहती थी। वह HDFC बैंक में काम करती थी। वह भोपाल में ही रहकर वर्क फ्रॉम होम कर रही थी। बुधवार देर रात दोस्तों के साथ कार से कहीं जा रही थी। कार में पारुल के साथ तीन अन्य दोस्त भी सवार थे। बुधवार रात रात करीब 3 बजे गाड़ी अनियंत्रित होकर बिट्‌टन मार्केट के आगे RBI गेट से टकरा गई।

घटना के बाद कार में सवार दो दोस्त निकलकर भाग गए। एक दोस्त घायल हो गया, जबकि पारुल गाड़ी में रह गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके से पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने पारुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल युवक काे जेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की सूचना पर परिजन भोपाल पहुंचे। फिलहाल, पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव लेकर सतना चले गए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!