MP karmchari news- केन्द्र के समान DA न मिलने से प्रदेश के 10 लाख कर्मचारियों में आक्रोश

Updesh Awasthee
जबलपुर
। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया की केन्द्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को 01 जुलाई 2021 से मंहगाई भत्ते बढोतरी करते हुए 31 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं राज्य के कर्मचारियों को अभी भी 20 प्रतिशत ही मंहगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है जो केन्द्र के कर्मचारियों से 11 प्रतिशत कम है।

धनतेरस, दीपावली, प्रदेश का स्थापना दिवस, देव उठनी ग्यारस और नव वर्ष जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार निकलने के बाद भी सरकार द्वारा कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते दिये जाने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जिससे प्रदेश के 10 लाख कर्मचारियों में भारी निराशा एवं आक्रोश व्याप्त है। कोरोनाकाल के बाद स्थितियां बहुत तेजी से सामान हो रही हैं राज्य सरकार के पास पर्याप्त मुद्रा कोष भी जिससे राज्य के कर्मचारी नववर्ष में मंहगाई भत्ता मिलने की आश लगाये हुए थे। वहीं दूसरी तरफ विगत 18 माहों में मंहगाई अपनी चरम सीमा पर है पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल, दालें, अन्य खाद्य सामग्री, बच्चों की फीस, दबाईयां, मोबाईल रिचार्ज बिल आदि में बेतहाशा बढोतरी हुई जिससे घर खर्च चलना मुशकिल हो गया है। 

संघ के योगेन्द्र दुबे , अर्वेन्द्र राजपूत , अवधेश तिवारी अटल उपाध्याय , नरेन्द्र दुबे , मिर्जा मन्सूर बेग , मुकेश सिंह , आशुतोष तिवारी , प्रकाश सेन , मनीष शुक्ला , मनीष लोहिया , नितिन अग्रवाल , गगन चौबे , मनोज सेन , विनय नामदेव , गणेश उपाध्याय , महेश कोरी , सुदेश पाण्डे , श्यामनारायण तिवारी , सोनल दुबे , देवदत्त शुक्ला , मो ० तारिख , धीरेन्द्र सोनी , संतोष तिवारी , नितिन शर्मा आदि ने माननीय मुख्यमंत्री मंत्री महोदय से के मांग की है कि राज्य कर्मचारियों को केन्द्र के समान 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता तथा एरियर्स राशि का भुगतान किया जावे । मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!