मध्य प्रदेश मानसून- अरब सागर से काले बादल आ रहे हैं, 5 दिन बरसेंगे - MP WEATHER FORECAST

Updesh Awasthee
भोपाल
। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह का कहना है कि अरब सागर में एक स्ट्रांग सिस्टम बन रहा है। यानी भारी मात्रा में बादलों में पानी भरा जा रहा है। यह बादल मध्य प्रदेश की तरफ आएंगे। दिनांक 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर के बीच बारिश होने की संभावना है। यह समाचार उन किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जो मूंगफली अथवा दालों की कटाई शुरू करने वाले हैं।

MP KISAN NEWS- सावधान रहें, खुला आसमान कभी भी बादलों से भर सकता है

मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान एवं गुजरात के सीमावर्ती इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से भी बादलों का दल पानी भरकर आने वाला है। बंगाल वाले बादल मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग के आसमान पर आकर रुकेंगे। इसके अलावा सागर और रीवा संभाग में भी बंगाली बादलों के कारण बारिश होने की संभावना है। कुल मिलाकर किसान एवं आम नागरिक खुले आसमान और धूप को देखकर इस बात के लिए आश्वस्त कतई ना हो कि बारिश नहीं होगी। पलक झपकते ही मौसम बदल सकता है इसलिए तैयारी रखें।

मध्य प्रदेश मौसम- 11 जिलों में वज्रपात की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार बालाघाट, सिंगरौली, सीधी, सागर, नरसिंहपुर, डिंडोरी, उमरिया, दमोह, अशोकनगर, गुना एवं विदिशा जिलों में कहीं-कहीं पर बादलों की भयंकर गड़गड़ाहट के साथ वज्रपात होने की संभावना है। आम नागरिकों को सावधान रहने की जरूरत है यदि आसमान खुला हुआ नहीं है तो कृपया स्वयं को सुरक्षित रखें।

01 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP NEWS- 10 लाख पैरंट्स ने प्राइवेट स्कूलों से नाता तोड़ा, एडमिशन नहीं लिया, नाम कटाया
MP NEWS- मंत्रीजी के दामाद IAS नरवरिया को जोबट SDM पद से हटाने की मांग
MP NEWS- कांग्रेस विधायक के 5 वर्षीय बेटे की इलाज के दौरान मृत्यु
MP OBC आरक्षण- मामला और उलझ गया, 2 सितंबर वाला आदेश भी स्थगित
MP NEWS- एमपी ऑनलाइन से बनेंगे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस
How to join NDA after 12th- कक्षा 12 के ठीक बाद रक्षा में कैसे करें प्रवेश: पूरी जानकारी के लिए यहां पढ़ें 
BHOPAL NEWS- सैलरी काटने वाले सुपरवाइजर की गोली मारकर हत्या
MP NEWS- पढ़िए वह घटना जिसने दिग्विजय को अमित शाह का फैन बना दिया
MP NEWS- आचार संहिता के बहाने DA ORDER रुका तो कर्मचारी सहन नहीं करेंगे
MP शिक्षक भर्ती में EWS को OBC के समान अंको में छूट की मांग: विधायक ने सीएम को लिखा

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindi- एक ऐसा देश जहां 73 दिनों तक सूर्यास्त नहीं होता
GK in Hindi- पेड़ों में ऑक्सीजन कहां से आती है, कार्बन डाइऑक्साइड कहां जाती है
GK in Hindi- पानी की टंकी ऊपर तो पेट्रोल टैंक जमीन के नीचे क्यों बनाते हैं
GK in Hindi- क्या इनवर्टर से चार्ज करने पर मोबाइल खराब हो जाता है
GK in Hindi- दुर्योधन की पत्नी कौन थी, किसकी पुत्री थी और कैसे विवाह हुआ
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!