BHOPAL NEWS- सैलरी काटने वाले सुपरवाइजर की गोली मारकर हत्या

भोपाल
। कोरोनावायरस के कारण लोअर मिडल क्लास और मिडिल क्लास लोगों की हालत बेहद खराब है। नौकरी और सैलरी अब जान से ज्यादा जरूरी होती जा रही है, क्योंकि लोगों की सेविंग खत्म हो गई है। सेविंग के साथ-साथ सहनशक्ति भी खत्म हो गई है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपने सुपरवाइजर की गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि सुपरवाइजर ने उसे 27000 के बजाय ₹15000 सैलरी दी थी। 

सुपरवाइजर से विवाद होते ही सिक्योरिटी गार्ड ने दो फायर किए

गणेश नगर, नारियलखेड़ा निवासी 52 वर्षीय राजकुमार ठाकुर सेना से नायब सूबेदार के पद से रिटायर्ड हैं एवं सर्वोदय सिक्योरिटी एजेंसी में सुपरवाइजर के पद पर थे। उनकी ड्यूटी एमपी नगर में यूनियन बैंक के पास निर्माण सदन में थी। उनके साथ महेंद्र कुमार तिवारी बतौर सिक्योरिटी गार्ड पदस्थ था। महेंद्र कुमार तिवारी भी सेना से सेवानिवृत्त है। गुरुवार सुबह 9:20 बजे सुपरवाइजर निर्माण सदन पहुंचा। दोनों के बीच विवाद हुआ और महेंद्र तिवारी ने राजकुमार ठाकुर के सीने को टारगेट करके दो फायर किए। 

मात्र 5 फुट की दूरी से गोली मारी, बंदूक भरकर बैठा था

घायल राजकुमार ठाकुर को तत्काल जेपी हॉस्पिटल लेकर जाया गया परंतु मात्र 5 फुट की दूरी से गोली लगने के कारण राजकुमार ठाकुर की मौत हो चुकी थी। ठाकुर मूलत: नेपाल के रहने वाले थे। उनके एक बेटा, दो बेटियां हैं। बेटा अजीत इंफोसिस साफ्टवेयर कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है। सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग के अनुसार दोनों के बीच लगभग 3 मिनट तक बहस होती रही। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने फायर कर दिया। पहली गोली में सुपरवाइजर ढेर हो गए थे। उसमें दूसरा फायर किया और भागने की कोशिश की लेकिन एक्सीडेंट हो गया।

सुपरवाइजर ने सैलरी काट ली थी इसलिए गोली मार दी

एएसपी जोन-2 राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि पता चला कि दोनों के बीच पुराना कोई विवाद नहीं था। गुरुवार को दोनों के बीच ड्यूटी को लेकर विवाद हुआ। साथी सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि महेंद्र कुमार तिवारी को लगभग ₹27000 सैलरी मिलती थी लेकिन इस महीने उनके खाते में मात्र ₹15000 सैलरी आई थी। तिवारी का कहना था कि सुपरवाइजर ठाकुर ने जानबूझकर उनकी सैलरी काट दी। तिवारी पहले ओवरटाइम करते थे लेकिन सुपरवाइजर ठाकुर उन्हें ओवरटाइम नहीं दे रहा था।

30 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP NEWS- डीए और प्रमोशन के लिए कर्मचारियों का आंदोलन शुरू
मप्र कैबिनेट मीटिंग का आधिकारिक प्रतिवेदन - MP CABINET MEETING OFFICIAL REPORT 28 SEP 2021
MP NEWS - 10-12 के पेपर लीक करने वाले शिक्षकों के खिलाफ FIR होगी
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा रिजल्ट के लिए INDORE में उम्मीदवारों का प्रदर्शन
BHOPAL NEWS- महिला पुलिस अधिकारी का वीडियो बनाकर ड्राइवर फरार
MPPEB PVFT 2021 का विज्ञापन जारी, आवेदन आमंत्रित - MP GOVERNMENT JOBS
MP NEWS- आचार संहिता के बहाने DA ORDER रुका तो कर्मचारी सहन नहीं करेंगे
PM POSHAN योजना 11 लाख सरकारी स्कूलों के लिए मंजूर - SCHOOL EDUCATION NEWS
MPPSC NEWS- स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम 2020 का शुद्धिपत्र
MPPEB DAHET 2021- मध्य प्रदेश पशुपालन डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा
MP शिक्षक भर्ती में EWS को OBC के समान अंको में छूट की मांग: विधायक ने सीएम को लिखा

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindiएक ऐसा देश जहां 73 दिनों तक सूर्यास्त नहीं होता
GK in Hindiपेड़ों में ऑक्सीजन कहां से आती है, कार्बन डाइऑक्साइड कहां जाती है
GK in Hindiपानी की टंकी ऊपर तो पेट्रोल टैंक जमीन के नीचे क्यों बनाते हैं
GK in Hindiक्या इनवर्टर से चार्ज करने पर मोबाइल खराब हो जाता है
GK in Hindiदुर्योधन की पत्नी कौन थी, किसकी पुत्री थी और कैसे विवाह हुआ
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !