BHOPAL NEWS- एमबीए पास लड़की हनी ट्रैप का शिकार

भोपाल
। अशोका गार्डन में रहने वाली 24 साल की एमबीए पास लड़की ब्लैकमेल का शिकार हो गई। पूरी प्लानिंग के साथ एक लड़के ने उसका विश्वास जीता और उसकी कमजोरी का फायदा उठाते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। जब ब्लैकमेलिंग का सिलसिला असहनीय हो गया तब कहीं जाकर FIR दर्ज करवाई गई।

शिकायतकर्ता लड़की ने बताया कि वह अशोका गार्डन में रहती है। एमबीए कर चुकी और जॉब सर्च कर रही है। लड़की ने बताया कि 19 जुलाई की सुबह 10 बजे उसे SMS में hi लिखा हुआ एक मैसेज आया। बदकिस्मती से लड़की ने उस नंबर पर फोन कर दिया। दूसरी तरफ एक युवक था जिसने अपना नाम करण चौहान उर्फ वीर बताया। बातचीत शुरू हो जाने के बाद लड़की का विश्वास जीतकर आरोपी लड़के ने उसे कुछ वीडियो भेज दिए।

मौके का फायदा उठाते हुए लड़के ने उससे वीडियो कॉल पर आने के लिए कहा। लड़की बाथरूम में थी। आरोपी ने उसी समय वीडियो कॉल किया। लड़की ने रिसीव कर लिया। लड़की को बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि वह जो कर रही है उसके कारण उसकी जिंदगी में कितनी परेशानी आने वाली है। आरोपी ने दूसरे दिन 20 जुलाई को फोन पर बताया कि उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया है। ₹5000 की मांग की गई।

घबराई हुई लड़की ने ₹5000 भेज दिए। बस इसके बाद ब्लैकमेल का सिलसिला शुरू हो गया। स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद इसकी जानकारी लड़की के परिवार वालों को मिली। तब कहीं जाकर मामला पुलिस के पास आया। प्रकरण दर्ज कर लिया गया है परंतु समाचार लिखे जाने तक आरोपी लड़के की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

लड़की को पता ही नहीं लड़का उसके पड़ोस में रहता था

युवती ने पुलिस को बताया कि वह लड़के से कभी नहीं मिली। उसने मैसेज किया था, उसी के जवाब में उसने वीडियो कॉल किया था। उसी वीडियो कॉल का उसने वीडियो बना लिया। इधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी भी युवती की ही कॉलोनी में रहता है। संभावना है, वह युवती को पहले से जानता हो। इसी कारण उसे नंबर मिल गया हो। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है।

22 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP NEWS- आधे कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजने की तैयारी, फरलो योजना और फार्मूला 20-50 एक साथ लांच करने का आइडिया
MP NEWS- सुबह मुलाकात हुई शाम को जिलाध्यक्ष बदल गया
EMPLOYEE NEWS- नियमितीकरण पर 3 माह के भीतर निर्णय लें: हाई कोर्ट जबलपुर का आदेश
मध्य प्रदेश मानसून- 3 जिलों के लिए रेड अलर्ट, 8 में भारी वर्षा की चेतावनी
INDORE NEWS- नागपुर-तिरुपति होते हुए रामेश्वरम तक डायरेक्ट ट्रेन चलेगी!
HINDI NEWSदैनिक भास्कर ऑफिस एवं मालिकों के यहां आयकर के छापे
MP NEWS- 23000 ग्राम पंचायत और 312 जनपद पंचायतों में हड़ताल
मध्य प्रदेश सिविल सेवाएं फरलो योजना 2002 क्या है, नियम एवं शर्तें
BHOPAL CORONA NEWS- यह लक्षण दिखाई दें तो तत्काल अस्पताल पहुंचे
INDORE NEWS- दूल्हे पर समारोह के दौरान रेप का आरोप, गिरफ्तार

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in HindiRefresh करने पर क्या कंप्यूटर फिर से तरोताजा हो जाता है
LIC Arogya Rakshak Policy की खास बातें
GK in Hindi- खतरे का रंग लाल क्यों होता है काला क्यों नहीं
GK in Hindiपुष्पक विमान किस ईंधन से चलता था, पेट्रोल और बैटरी तो उस समय होते नहीं थे
GK in Hindiआवारा गाय सड़क के बीच क्यों बैठतीं हैं, क्या सुसाइड करना चाहतीं हैं 
GK in Hindi- मादा कोयल की आवाज मधुर नहीं होती, वह तो अपराधी होती है
GK in Hindi- हिटलर की मूछें टूथब्रश जैसी क्यों थी, योद्धाओं जैसी क्यों नहीं, पढ़िए
GK in Hindiभारत के किस रेलवे स्टेशन का नाम, सबसे बड़ा है, इसमें अंग्रेजी के कुल कितने अक्षर आते हैं 
GK in Hindiबर्फ का टुकड़ा पानी में तैरता है तो फिर शराब में क्यों डूब जाता है 
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !