JABALPUR NEWS: पत्नी लापता हुई तो पति ने गुस्से में मामा की हत्या कर दी

0
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में एक व्यक्ति ने अपने ही मामा की हत्या कर दी। उसकी पत्नी पिछले 3 साल से गायब है। उसे डाउट था कि उसकी पत्नी के गायब होने में उसके मामा का हाथ है। सोमवार की रात इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपित व्यक्ति ने अपने मामा की चाकू से गोदकर हत्या कर डाली। घटना जबलपुर के कैंट क्षेत्र की है।

केंट पुलिस के अनुसार कवर्धा हाउस शीला टॉकीज के पास रहने वाला सोनू उर्फ दिनेश अहिरवार (38) उसकी पत्नी तान्या तीन साल पहले घर छोड़कर चली गई है। तब से उसका पता नहीं चला। घमापुर सिद्धबाबा रोड निवासी जशवंत यादव के मकान में उसकी बहन मीरा भांजे हनी के साथ रहती है। दिनेश को अपने भांजे हनी पर संदेह था कि उसकी पत्नी के गायब होने के पीछे उसका हाथ है।

सोमवार को हनी अपने मामा दिनेश अहिरवार के घर गया हुआ था। बताते हैं कि रात 11.30 बजे के लगभग उसका मामा दिनेश से तान्या को लेकर विवाद हो गया। हनी ने विवाद के दौरान जेब से चाकू निकाला और मामा के छाती, चेहरे और गले के पास ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। चीख सुनकर दिनेश के पिता अमावस अहिरवार व मां पहुंची तो आरोपी चाकू लहराते हुए फरार हो गया।

परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना डायल-100 पर दी। एफआरवी और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल दिनेश को लेकर तुंरत विक्टोरिया रवाना हुई। विक्टोरिया से दिनेश को मेडिकल रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचने से पहले रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को मरचुरी में रखवा दिया। मंगलवार पंचनामा के बाद पीएम की कार्रवाई हुई। केंट पुलिस पिता अमावस की शिकायत पर आरोपी हनी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश जारी है।

29 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

मध्य प्रदेश मानसून- 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी, 29 में आंधी-बारिश
MP NEWS- दूसरा डोज नहीं लगवाने वाले कर्मचारी पर डिपार्टमेंटल एक्शन होगा
MP COLLEGE REOPEN- नए शिक्षा सत्र का कैलेंडर तैयार
KHARGONE NEWS: जनपद CEO का शव फांसी पर लटका मिला

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindi- यदि चंद्रमा पर खड़े होकर पृथ्वी पर गोली चलाएंगे तो क्या होगा
GK in Hindi- नया शिक्षा सत्र 1 जुलाई से क्यों शुरू होता है 1 जनवरी से क्यों नहीं
HEALTH TIPS IN HINDI- मात्र ₹20 में पेट का पॉइजन खत्म, 20 से ज्यादा बीमारियां नहीं होंगी 
HEALTH TIPS IN HINDI- घबराहट और बेचैनी क्यों होता है, कैसे कंट्रोल किया जा सकता है
RASHIFAL- 12 में से 6 राशि वालों के लिए गुड न्यूज़
GK IN HINDI- BIKE का इंजन CC में क्यों होता है, हॉर्स पावर में क्यों नहीं होता
GK IN HINDI- ATM से थर्मल पेपर की पर्ची क्यों निकलती है, सादा कागज क्यों नहीं है
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!