INDORE: कर्फ्यू तोड़ने वाले को एक रात की जेल होगी - MP NEWS

इंदौर।
 मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में जनता कर्फ्यू तोड़ने वाले को अब हवालात में एक रात बिताना होगी। यह जानकारी कलेक्टर मनीष सिंह ने दी है। उन्‍होंने बताया कि जनता कर्फ्यू के नियमऔर भी सख्‍त किए जा रहे हैं। 

कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा क‍ि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को पूरे 1 दिन के लिए अस्थाई जेल भेजा जाएगा। उनके अनुसार पहले केवल शाम तक के लिए उल्लंघन करने वालों को जेल भेजा जा रहा था। शहर में बुधवार को 1781 नए कोरोना संक्रमित मिले जबकि 10 लोगों की मौत हो गई है। 

कुल 9709 सेम्पलों की जांच की गई। इसके अलावा 841 मरीज को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल मरने वालों की संख्या 1079 पर पहुंच गया है। अब तक कुल 10 लाख 83 हजार 343 सेम्पलों की जांच की गई है। इसमें से 96 हजार 330 सेम्पल पाजिटिव मिले हैं। कुल 82 हजार 513 मरीजों को स्वास्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया है।

22 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !