BHOPAL पड़ोसी दंपति 3 साल की मासूम को लेकर भाग गया - BHOPAL NEWS

भोपाल
। भारत के कुछ इलाकों में आज भी कन्या भ्रूण की हत्या कर दी जाती है या फिर बेटी का जन्म होते ही उसे मार दिया जाता है लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दंपति ने कन्या संतान की चाहत में पड़ोसी पारिवारिक मित्र कि 3 साल की बेटी का अपहरण कर लिया। मामला इतना भावनाओं से भरा हुआ है कि कोई भी आरोपी दंपति के प्रति आक्रोश व्यक्त नहीं कर पा रहा है। यहां तक कि किडनैप हुई बेटी का पिता भी आरोपी दंपति के प्रति सहानुभूति रखता है।

3 साल मासूम बेटी और सामान सहित पड़ोसी दंपति गायब हो गए

ASP राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि SOS पुलिया के पास रहने वाले अजय धुर्वे मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनका दोस्त और पड़ोसी राजा उर्फ सलमान उनकी तीन साल की बेटी प्रीति धुर्वे को शुक्रवार सुबह अपने साथ खिलाने के बहाने घर ले गया। रात होने पर भी वे प्रीति को लेकर वापस नहीं आए, तो अजय, राजा के घर पहुंचा। वहां मकान खाली मिला। पूरा सामान लेकर सभी गायब थे। तलाश करने के बाद जब राजा और प्रीति का पता नहीं चला, तो अजय ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

आरोपी निसंतान है, बेटी को 8 महीने अपने पास रखा था, मां के कारण विवाद हो गया

अजय ने बताया कि आरोपी राजा की शादी के काफी समय के बाद भी संतान नहीं है। वह प्रीति को गोद लेना चाहता था। इससे पहले वह अजय और उसकी पत्नी की सहमति से प्रीति को अपने घर पर करीब 8 महीने तक रखे रहा। TI पिपलानी चेन सिंह रघुवंशी ने बताया कि इसके बाद प्रीति की मां ने बेटी को गोद देने से मना कर दिया। हालांकि अजय बेटी को गोद देने के पक्ष में था। इसे लेकर विवाद हुआ, तो वे बेटी को राजा के घर से लेकर आ गए थे।

दोनों परिवार शहडोल के रहने वाले हैं

पुलिस के अनुसार दोनों परिवार शहडोल के रहने वाले हैं। पिपलानी में करीब 5 साल से रह रहे हैं। उनके बीच पारिवारिक संबंध भी अच्छे हैं। इसी कारण अजय राजा को बेटी गोद देने के लिए तैयार हो गया था। राजा की लोकेशन का पुलिस पता लगा रही है। छोला इलाके में उसके छिपे होने की जानकारी पुलिस को मिली है।

06 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !