विधानसभा में सरकार: मध्यप्रदेश में अवैध रेत खनन नहीं, सवाल: फिर पुलिस किसे पकड़ रही है - MP NEWS

0
भोपाल
। मध्यप्रदेश की विधानसभा में आज सरकार की तरफ से प्रस्तुत हुए एक जवाब के बाद अजीब सी स्थिति बनी। हंगामा इस कदर हुआ कि कांग्रेस पार्टी ने वॉकआउट कर दिया। दरअसल, सरकार ने दावा किया कि मध्यप्रदेश में अवैध खनन नहीं हो रहा है। हंगामे के बीच कांग्रेस विधायकों का प्रति प्रश्न था कि फिर हर रोज पुलिस और कलेक्टर कौन से माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश में रेत का अवैध उत्खनन नहीं: खनिज मंत्री का दावा

भोपाल से विधायक आरिफ अकील ने सवाल पूछा था कि क्या ग्वालियर चंबल संभाग और मध्य प्रदेश के अन्य संभागों में प्रशासन की मिलीभगत से रेत माफियाओं द्वारा अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है? इसके जवाब में खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में अवैध खनन नहीं हो रहा है। सभी संभागों में टेंडर के माध्यम से खदानों का संचालन किया जा रहा है। 

खनिज मंत्री के जवाब पर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस ने वॉकआउट किया 

खनिज मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने प्रति प्रश्न करना शुरू कर दिया। भाजपा की तरफ से भी लगातार बयानबाजी होने लगी। देखते ही देखते हंगामा बढ़ गया। इसी दौरान कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

मंत्री उषा ठाकुर द्वारा कथित डकैती मामले में खनिज मंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया

कांग्रेस ने बजट सत्र के दौरान गुरुवार को सदन में आरोप लगाया कि रेत माफियाओं को सरकार का संरक्षण है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर द्वारा वन विभाग से JCB मशीन छुड़वाने का मामला भी कांग्रेस ने सदन में उठाया, हालांकि इसका जवाब खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक आरिफ अकील ने जो सवाल पूछा था उसमें इंदौर का जिक्र नहीं था बल्कि चंबल ग्वालियर को लेकर सवाल किए गए थे।

4 मार्च को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!