BF ने GF का तलाक कराया, रेप करके शादी से मुकर गया, FIR - INDORE NEWS

इंदौर।
 मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के तुकोगंज थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर गोलू के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित ने महिला का पति से तलाक करवा दिया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और धमकाने लगा। 

एसआइ शैलेंद्रसिंह सिसौदिया के मुताबिक पंचम की फेल निवासी 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर गोलू उर्फ रोहित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि गोलू उसे धमका रहा था। उसके विरुद्ध दर्ज दुष्कर्म के केस में समझौता करने का दबाव बना रहा था। महिला ने एसपी (पूर्वी) आशुतोष बागरी को शिकायत कर केस दर्ज करवा दिया। पुलिस गोलू की तलाश में जुटी है।

एसआइ के मुताबिक महिला और गोलू में प्रेम संबंध थे। आरोपित ने शादी का झांसा दिया और पति से तलाक करवा दिया। सालों शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से भी इन्कार कर दिया। पीड़िता द्वारा तुकोगंज थाना में केस दर्ज करवा दिया। आरोपित अब उसे धमका रहा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !