Amazing facts in Hindi about Bhopal- General knowledge


15 अगस्त 1947 को भोपाल रियासत, भारत संघ का हिस्सा नहीं था। 
  • भोपाल के नवाब इसे पाकिस्तान में शामिल करना चाहते थे। 
  • जब मध्य प्रदेश का गठन हुआ और भोपाल को उसकी राजधानी निर्धारित किया गया तब भोपाल जिला नहीं था। सीहोर जिले की तहसील हुआ करता था।

  • सन 1972 में भोपाल जिले के गठन अधिसूचना जारी की गई। 
  • भोपाल का क्षेत्रफल 2772 वर्ग किलोमीटर है। 
  • समुद्र तल से भोपाल की ऊंचाई 427 मीटर है। 
  • पूरा भोपाल शहर पहाड़ी पर बसा हुआ है। अरेरा हिल्स, श्यामला हिल्स, ईदगाह हिल्स, कटारा हिल्स इसकी प्रमुख चोटियां है। 

  • भोपाल का तालाब भोजपुर मंदिर से शुरू होता था और सीहोर जिले की सीमा तक जाता था। इसीलिए इसे तालों का ताल कहा गया था। 
  • होशंगशाह ने भोपाल के तालाब की पाल तोड़कर उसे सुखा दिया था। 
  • भोपाल में गर्मी के मौसम में औसत तापमान 30 डिग्री सेल्सियस होता है। 
  • भोपाल में औसत बारिश 40 इंच होती है। 
  • भोपाल में शीत ऋतु अक्टूबर से जनवरी तक होती है। 
  • भोपाल का संसदीय क्षेत्र क्रमांक एमपी 19 है। 
  • भोपाल जिले में कुल 7 विधानसभा क्षेत्र हैं। 
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !