KATNI में एक जवान दूसरे को गोली मारकर कमरे में छुप गया, फायरिंग कर रहा है - MP NEWS

जबलपुर
। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के माधवनगर थाना अंतर्गत आयुध निर्माणी (ऑर्डिनेंस फैक्ट्री) में एक जवान ने दूसरे जवान को गोली मार दी। साथी की हत्या करने के बाद आरोपित जवान एक कमरे में घुस गया और खुद को अंदर से बंद कर लिया। समाचार लिखे जाने तक वह कमरे के अंदर से फायरिंग कर रहा था। घटनास्थल पर मध्य प्रदेश पुलिस की टीम आ गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार OFK में DSC के एक जवान ने दूसरे जवान को गोली मारी है। आरोपित जवान का नाम सरकार सिंह बताया जा रहा है जिसे गोली लगी है उसका नाम अशोक शिकारा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इवनिंग परेड के दौरान दोनों में विवाद हो गया था। 

आरोपित जवान सरकार सिंह ने खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया। इसके बाद कमरे के अंदर से गोलियों की आवाज आई। इसके कारण इलाके में सनसनी मच गई। समाचार लिखे जाने तक सीएसपी शशिकांत शुक्ला के साथ पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच चुका था।

11 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !