MP CORONA: एक लाख के पार, MY अस्पताल में लाशें सड़ रही हैं - UPDATE NEWS

भोपाल।
महामारी के दौर में इस स्तर की संवेदनहीनता शर्मसार करने वाली है। इंदौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत हो गई। अस्पताल ने उसकी लाश सड़ने के लिए मोर्चरी में भेज दी। परिजनों को बताया ही नहीं। यहां परिजन सोच रहे थे कि अस्पताल में इलाज चल रहा है। 9 दिन बात मामले का खुलासा हुआ। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा जारी हुए कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन में राहत देने वाला कोई आंकड़ा नहीं है। 24 घंटे में 24 नागरिकों की दर्दनाक मौत हो गई। 2552 नागरिक संक्रमित पाए गए हैं। पॉजिटिविटी रेट एक बार फिर 12% से अधिक हो गया। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 18 SEPTEMBER 2020

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 18 सितंबर 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 
20435 सैंपल की जांच की गई।
138 सैंपल रिजेक्ट हो गए।
17883 सैंपल नेगेटिव पाए गए।
2552 सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
24 मरीजों की मौत हो गई।
2554 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 100458 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 1901 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 76952 
18 सितंबर 2020 को संक्रमित नागरिकों की संख्या 21605 
18 सितंबर 2020 को मध्यप्रदेश में संक्रमित इलाकों की संख्या 8014

mp corona status today and update 

मध्य प्रदेश में आज संक्रमित नागरिकों की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गई। 
मध्यप्रदेश में संक्रमित इलाकों की संख्या 8000 से ज्यादा हो गई। 
आज मध्य प्रदेश का पॉजिटिविटी रेट 12% से ज्यादा आया है। 
इंदौर के सरकारी अस्पताल में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज की 9 दिन पुरानी लाश मिली है। 
इस सब के बावजूद मध्यप्रदेश में उप चुनाव प्रचार के लिए प्रोटोकॉल को कदम कदम पर तोड़ा जा रहा है और यही कारण है कि आम नागरिक आंकड़ों पर भरोसा नहीं कर रहे। 
मध्यप्रदेश में नागरिकों की सामान्य मृत्यु दर बढ़ गई है। सरकार की तरफ से इस दिशा में जांच के लिए अभी तक कोई एसआईटी गठित नहीं की गई है।




18 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !