MP BJP में गुटबाजी से नाराज बीएल संतोष ने चेतावनी दी - MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बीएल संतोष आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में थे। उन्होंने यहां चुनिंदा मंत्रियों के साथ एक बैठक को संबोधित किया। बैठक में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा भी उपस्थित थे परंतु गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा उपस्थित नहीं थे। 

गुटबाजी का असर चुनाव पर दिखा तो नेताओं के भविष्य के लिए अच्छा नहीं होगा 

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बीएल संतोष ने नाराज चल रहे कैबिनेट मंत्रियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसी भी प्रकार के असंतोष या मनमुटाव का असर चुनाव परिणाम पर दिखाई दिया तो यह उनके भविष्य के लिए अच्छा नहीं होगा। श्री संतोष ने दो टूक कहा कि यदि किसी मंत्री के प्रभाव क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी हार गया तो इसके लिए संबंधित मंत्री को जिम्मेदार माना जाएगा। 

ग्वालियर संभाग के भाजपा नेता बगावत के मूड में 

ज्योतिरादित्य सिंधिया के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के कारण ग्वालियर चंबल संभाग में सबसे ज्यादा असंतोष दिखाई दे रहा है। वह तमाम नेता जो विधानसभा टिकट के दावेदार थे, अब बगावत के मूड में नजर आ रहे हैं। सतीश सिकरवार चुनाव लड़ने के लिए भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो पार्टी के अंदर रहते हुए उपचुनाव में प्रत्याशी को नुकसान पहुंच जाएंगे ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में उनका टिकट पक्का हो सके।

09 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!