बॉलीवुड गानों की अधिकतम अवधि 5 मिनट क्यों होती है - GK IN HINDI

यदि आपको संगीत का शौक है तो आप भी यह बेहतर जानते होंगे कि फिल्मी गाने अधिकतम 5 मिनट की अवधि वाले होते हैं। सवाल यह है कि ऐसा क्यों होता है। हॉलीवुड या बॉलीवुड गानों की अधिकतम अवधि 5 मिनट क्यों होती है। क्या लोग 5 मिनट से अधिक अवधि वाले गाना सुनना पसंद नहीं करते। या फिर कोई मजबूरी है जिसके कारण फिल्मी गानों को 5 मिनट की अवधि के भीतर समाप्त किया जाता है। आइए आज इस इंटरेस्टिंग सब्जेक्ट पर बात करते हैं:-

फिल्मी संगीत का इतिहास पता करने निकलेंगे तो इस सवाल का जवाब आसानी से मिल जाएगा। कुछ संगीत प्रेमियों को आज भी इसका जवाब याद होगा परंतु भारतीय रेल में मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री अनिमेष कुमार सिन्हा (Animesh Kumar Sinha) ने अपने ब्लॉग में इसके बारे में काफी डिटेल्स में बताया है। श्री सिन्हा के अनुसार मनुष्य की आवाज को रिकॉर्ड करने का सबसे पहला प्रयास सन 1857 उस समय हुआ था जब भारत में अंग्रेजो के खिलाफ पहली हथियारबंद क्रांति हुई थी। फ्रेंच वैज्ञानिक Édouard-Léon Scott de Martinville (एडवर्ड लियोन स्कॉट) जो एक पब्लिशर्स और बुक सेलर भी था, एक फ़ोनोंऑटोग्राफ बनाया था जो आवाज को कागज के क्राफ्ट पर रिकॉर्ड कर लेता था। 1878 में फोनोग्राम बनाया गया। फोनोग्राम की सबसे खास बात यह थी कि वह रिकॉर्ड की गई आवाज को प्ले करने पर सुना सकता था। इससे करीब 10 साल बाद ग्रामोफोन का पेटेंट हुआ। ग्रामोफोन की सबसे बड़ी समस्या यह थी कि उसे हाथ से घुमाना पड़ता था।

1901 में विक्टर कंपनी द्वारा एक रिकॉर्ड रिलीज की गई। जो मोटर से चलती थी और 78RPM वाली 10 इंच व्यास साइज में बनाई गई थी। मोटर से चलने के कारण यह काफी लोकप्रिय हुई पर 1925 में इसे ही स्टैंडर्ड मान लिया गया। 78 RPM के 10 इंच वाले रिकॉर्ड लगभग 3 मिनट चलते थे। बाद में इसे अपग्रेड करके 12 इंच वाला रिकॉर्ड बनाया गया जो लगभग 5 मिनट चलता था। यही कारण है कि ज्यादातर गानों को 5 मिनट की अवधि के भीतर समाप्त हो जाने वाला बनाया गया ताकि एक रिकॉर्ड में पूरा गाना चल सके। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !