वेटिकन सिटी में बच्चे पैदा क्यों नहीं होते? / GK IN HINDI

दुनिया में काफी कुछ दिलचस्प है। कुछ जातियों की परंपराएं दिलचस्प में तो कुछ देश। दुनिया का ऐसा ही एक दिलचस्प देश है वेटिकन सिटी। निश्चित रूप से कुछ लोग जानते होंगे कि वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है। जो लोग नहीं जानते वह यह पढ़कर चौक जायेंगे की वेटिकन सिटी की जनसंख्या लगभग एक हजार नागरिक है। दूसरी खास बात यह है कि दुनिया का यह एक ऐसा देश है जहां बच्चे पैदा नहीं होते। 

क्या वेटिकन सिटी में कभी कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ 

ऐसा नहीं है की वेटिकन सिटी में कभी कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ। बताया जाता है कि 1983 में यहां एक बच्चे का जन्म हुआ था। लेकिन वेटिकन सिटी के इतिहास में ऐसे बहुत कम दिन है जबकि यहां किसी बच्चे का जन्म हुआ हो। मजेदार बात यह है कि वेटिकन सिटी में अपने नागरिकों का जन्मदिन बड़े ही यादगार तरीके से मनाया जाता है। 

वेटिकन सिटी में बच्चों के जन्म न लेने के पीछे कारण क्या है 

दरअसल, वेटिकन सिटी की जनसंख्या मात्र 1000 है। यह सभी लोग वृद्ध हैं। वेटिकन सिटी यूरोप महाद्वीप का एक ऐसा देश है जहां रोमन कैथोलिक चर्च का केंद्र स्थित है। वेटिकन सिटी इस संप्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप का निवास स्थान है। यही कारण है कि वेटिकन सिटी को एक मोहल्ले के बजाए स्वतंत्र देश का दर्जा दिया गया। जबकि यह स्वतंत्र देश इटली के शहर रोम के अंदर स्थित है। चिकित्सा सुविधाएं रोम शहर में उपलब्ध है। 

वेटिकन सिटी के पास एक देश के रूप में क्या-क्या है 

वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा पूरी तरह स्वतंत्र देश है। 7 जून, 1929 को यह एक संप्रभु देश बना था। यह इटली के रोम शहर में बसा एक देश है। यहां की मातृ भाषा लैटिन है। वेटिकन सिटी की अपनी करंसी है जो इटली में भी मान्य है। वेटिकन के पास अपनी सेना भी है। भले ही वेटिकन सिटी आपके गांव या मोहल्ले से भी छोटा है। इसका क्षेत्रफल 0.44 स्क्वेयर किलोमीटर या 440 स्क्वेयर मीटर है परंतु विश्व का सबसे छोटा देश होने के बावजूद भी वेटिकन अपने नागरिकों को पासपोर्ट सुविधा मुहैया कराता है। वेटिकन सिटी के पास अपना रेडियो स्टेशन, डाक टिकट और रेलवे स्टेशन है। 

वेटिकन सिटी की शासन व्यवस्था कैसी है, क्या चुनाव होते हैं 

वेटिकन की शासन व्यवस्था राजशाही है। यहां चुनाव नहीं होते। रोमन कैथोलिक चर्च का सर्वोच्च धर्मगुरु पोप यहां का राजा होता है जिसके पास न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका सबकी शक्ति है। पोप पांच साल के लिए वेटिकन के प्रेजिडेंट को नियुक्त करता है। आमतौर पर प्रेजिडेंट कैथोलिक चर्च का कार्डिनल होता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !