इंदौर में वर्षा ने 100 साल बाद नया रिकॉर्ड बनाया, शहर में समंदर नजर आया / INDORE NEWS

इंदौर। दिनांक 21 अगस्त 2020 शाम 4:00 बजे से शुरू हुई बारिश ने 24 घंटे यानी दिनांक 22 अगस्त 2020 दिन शनिवार शाम 5:00 बजे तक एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया था। पूरे 100 साल बाद इंदौर शहर में इतनी बारिश हुई। 24 घंटे में 12.5 इंच बरसात हुई। हालात यह थे कि इंदौर शहर में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था। जैसे यह समंदर किनारे का कोई शहर हो और समुद्र में जल स्तर बढ़ गया हो।

गणेश चतुर्थी पर इंदौर में घनघोर बारिश क्यों हुई

मौसम विशेषज्ञ अजयकुमार शुक्ला के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का केंद्र इंदौर, देवास, भोपाल, उज्जैन बना हुआ है। इसे अरब सागर से भी नमी मिल रही है, जिससे यह बहुत शक्तिशाली हो गया है।

इंदौर में वर्षा का पूर्वानुमान

24 और 25 अगस्त को भी इसी तरह तेज बारिश के आसार हैं। 31 अगस्त तक लगभग हर दिन पानी बरसेगा। गति जरूर थोड़ी कम हो सकती है।

इस साल इंदौर में कितनी बारिश होगी

सूखा सावन और 20 अगस्त तक मानसून की सुस्त चाल से अंदेशा था कि औसत 34 इंच भी मुश्किल है। दो दिनों की बारिश और मानसून की सक्रियता से 40 इंच से ज्यादा बारिश के आसार हैं।

यशवंत सागर और बिलावली तालाब: 1 दिन में 1 साल का पानी भर गया

यशवंत सागर और बिलावली 19 और 34 फीट भर गए हैं। वर्ष 2021 में औसत 34 इंच बारिश हुई तो भी 2022 तक पानी की किल्लत नहीं होगी।

सिकंदराबाद कॉलोनी कि सड़क पर नाव चलाकर 58 लोगों को रेस्क्यू किया

किला मैदान के पास सिकंदराबाद, गरीब नवाज व भिस्ती मोहल्ले में जल जमाव के कारण नाव चलाना पड़ी। 4 घंटे में 58 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

रात 2 से सुबह 7 बजे तक पुलिया पर फंसा रहा युवक

चोइथराम मंडी से लौट रहा एक युवक रात 2 बजे तेजपुर गड़बड़ी पुलिया पर फंस गया। निगम की टीम ने जेसीबी से सुबह 7 बजे निकाला।

मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश इंदौर में

24 घंटों में प्रदेश के 22 जिलों में पानी गिरा। सबसे ज्यादा 12.5 इंच पानी शहर में गिरा है। इसके बाद भोपाल में 8.5, होशंगाबाद में 5 इंच पानी बरसा है।

हर दो घंटे में एक इंच पानी

12.5 इंच बारिश का मतलब है कि हर दो घंटे में औसत 1 इंच पानी गिरा है। बारिश की गति लगभग 23 घंटे एक जैसी रही।

बारिश की फुलझड़ियां

शुक्रवार: शाम 4 से रात 8 बजे तक 3 इंच, रात 8.30 से रात 11.30 तक 3.5 इंच, रात 11.30 से शनिवार तड़के 5 बजे तक 4 इंच
शनिवार: सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच तक 2 इंच

23 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

इंदौर की लड़की से लंदन वाले BF ने गिफ्ट के नाम पर 4 लाख रूपये ठग लिए
चेक बाउंस होने पर क्या कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं, क्या थाने में FIR लिखवा सकते हैं
बड़ी खबर! गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के घर जाकर बधाई दी
सोयाबीन में पीला मोजेक पर नियंत्रण के लिए क्या करें
भोपाल में बारिश का 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
रसोई गैस सिलेंडर में आग लग जाए तो क्या करें, यहां पढ़िए, हमेशा ध्यान रखिए
दुनिया के सबसे धनवान लोगों की कुर्सी किस लकड़ी से बनी होती है, यहां पढ़िए
क्या हम अपने मकान को स्मार्ट होम बना सकते हैं, पढ़िए क्या चेंज कर सकते हैं
इंदौर में BF संग लिव इन में रह रही लड़की ने सुसाइड किया, प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज
क्या आपको सुरक्षा के लिए दूसरे पर हमला करने का हक है, पढिए कानून क्या कहता है
जबलपुर में GF से मिलने पहुंचे युवक को मोहल्ले वालों ने पीट-पीटकर अधमरा कर डाला
कमलनाथ ने तो 15 महीने पहले ही मंत्रालय लॉक डाउन कर दिया था: ज्योतिरादित्य सिंधिया
मध्यप्रदेश में बारिश के साथ रिकॉर्ड तोड़ कोरोना: पॉजिटिव और मौतें
टीकमगढ़ डिप्टी कलेक्टर का एक्सीडेंट, सागर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती
इंदौर: उफनते नाले में 6 घंटे जाली से लटका रहा, सरकारी मदद नहीं आई समाजसेवियों ने बचाया
ग्वालियर में अलसुबह से ही पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को उठाना शुरू कर दिया था

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !