मध्य प्रदेश कोरोना: 15 जिलों में महामारी, 52 जिले संक्रमित / MP CORONA UPDATE NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में बेकाबू हुआ कोरोनावायरस का संक्रमण सभी 52 जिलों में फैल चुका है। आज की तारीख में मध्यप्रदेश का एक भी जिला ऐसा नहीं जिसे कोरोनामुक्त कहा जाए। मृत्यु की संख्या बढ़ने लगी है पिछले 24 घंटे में 17 मरीजों की मौत हो गई। 710 नागरिक पॉजिटिव पाए गए हैं। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर की स्थिति बेहद गंभीर बन गई है। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 20 JULY 2020 

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 20 जुलाई 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 
16222 सैंपल की जांच की गई।
150 सैंपल रिजेक्ट हो गए। 
15512 सैंपल नेगेटिव निकले। 
710 पॉजिटिव निकले। 
17 मरीजों की मौत हो गई। 
373 नागरिक स्वस्थ हुए, डिस्चार्ज किए गए।
संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 23310 
मृत नागरिकों की कुल संख्या 738 
स्वस्थ हुए नागरिकों की कुल संख्या 15684 
आज की तारीख में कोरोनावायरस से पीड़ित नागरिकों की संख्या 6888 

MP COVID-19 LATEST REPORT की खास बातें 

भोपाल में 142 पॉजिटिव 4 मरीजों की मौत और 1212 एक्टिव केस, इंदौर के बराबर गंभीर स्थिति बन चुकी है। 
इंदौर में 120 पॉजिटिव 3 मरीजों की मौत 1568 एक्टिव केस, हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे। 
ग्वालियर में 68 पॉजिटिव एक मरीज की मौत 752 एक्टिव केस, स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। 
100 से ज्यादा एक्टिव केस वाले जिलों की संख्या 15 हो गई, कल तक 12 थी। 
मध्य प्रदेश के 52 में से 49 जिलों में 10 से ज्यादा एक्टिव केस हैं।




20 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

मध्यप्रदेश में कोरोना बढ़े या घटे, उपचुनाव सितंबर लास्ट तक हो जाएंगे
कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक केपी सिंह, डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले
पिछड़ा वर्ग 27% आरक्षण के लिए हाईकोर्ट में कांग्रेस अपने वकील भेजेगी
कमलनाथ ने कांग्रेस विधायकों से शपथ ली: कोई पार्टी छोड़कर नहीं जाएगा
संपत्ति अधिग्रहण का शारीरिक विरोध आईपीसी में अपराध माना गया है
कर्मचारियों को OPS- पुरानी पेंशन के लिए भारत सरकार के नियम

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !