INDORE से सुशांत सिंह का बड़ा ही 'पवित्र रिश्ता' था

इंदौर। बॉलीवुड के सबसे क्यूट एक्टर में से एक सुशांत सिंह राजपूत की मुंबई में संदिग्ध मौत हो गई। 14 जून 2020 की सुबह उन्होंने जूस पिया और उसके बाद उनका शव उनके बेडरूम में फांसी पर लटका हुआ मिला। इस खबर के साथ ही बॉलीवुड के अलावा पूरे देश में स्तब्धता एवं शोक का माहौल बन गया। कोई भी खबर पर भरोसा नहीं कर पा रहा था। अब लोग सुशांत सिंह की यादें शेयर कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर से भी सुशांत सिंह का बड़ा ही प्यारा सा रिश्ता था। वह इंदौर के जमाई बनने वाले थे।

INDORIAN एक्टर अंकिता लोखंडे के साथ लिव इन रिलेशन में थे सुशांत सिंह


दरअसल, इंदौर की रहने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के साथ सुशांत सिंह राजपूत काफी दिनों तक लिव इन रिलेशन में रहे थे। इसके साथ ही दोनों ने शादी करने का फैसला भी किया था। सुशांत और अंकिता शादी दिसंबर 2016 में होनी वाली थी। 

2009 से साथ काम कर रहे थे अंकिता और सुशांत


इंदौर की अंकिता और सुशांत सिंह राजपूत 2009 में पवित्र रिश्ता सीरियल के जरिए संपर्क में आए थे। उसके बाद दोनों काफी दिनों तक रिलेशन में रहे। सितंबर 2015 में सुशांत सिंह राजपूत ने एक शो में कहा था कि दिसंबर 2016 में वह अंकिता के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उस दौरान सुशांत क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बॉयोपिक में काम कर रहे थे और उसकी शूटिंग में बिजी थे।

2016 में ब्रेकअप हो गया था

2016 में ही अंकिता लोखंडे और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का ब्रेकअप हो गया। हालांकि उस समय चर्चा थी कि सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता मर्जी से अलग हुए हैं। सुशांत सिंह राजपूत अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के साथ इंदौर पारिवारिक समारोह में भी आए थे। ब्रेकअप के बाद सुशांत सिंह कभी इंदौर नहीं आए लेकिन इंदौर उन्हें हमेशा याद रखता है।

15 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

SUSHANT SINGH RAJPUT का शव फांसी पर झूलता मिला, मौत से पहले मां को याद किया
सात फेरे के बाद विदा होकर ससुराल जा रही दुल्हन चंबल नदी में कूदी
INDORE में प्रेमिका से मिलने पाइप के सहारे गर्ल्स हॉस्टल पहुंचा डॉक्टर, गिरकर मौत
INDORE में कांग्रेस विधायकों के सामने घुटने टेकने वाले SDM-CSP हटाए, विधायकों के खिलाफ FIR
GWALIOR में महिला ने कार जला डाली क्योंकि उससे रास्ता जाम होता था
MADHYA PRADESH के राज्यपाल की तबीयत बिगड़ी, मेदांता ICU में भर्ती
थ्री पिन प्लग का पहला पिन शेष दोनों पिन से बड़ा क्यों होता है
गंगाजल कितने समय बाद एक्सपायर हो जाता है
MADHYA PRADESH में SCHOOL जुलाई के महीने में भी बंद रहेंगे: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
MP NEWS: महिला अधिकारी ने दलित कर्मचारी से जूते सैनिटाइज करवाए
स्वस्थ इंसान का हृदय 1 मिनट में कितना खून पंप करता है
रात के समय किसी के घर में चोरी छुपे घुसना किस धारा के तहत अपराध है
पुलिस ने पिता को बेइज्जत किया था, गुस्से में बेटा IPS बन गया
घर के निर्माण में नदी की रेत क्यों यूज़ करते हैं, समुद्र या रेगिस्तान की क्यों नहीं
BHOPAL में नीम की पत्तों से कोरोना संक्रमण, सरकारी नल से पूरे मोहल्ले में महामारी
MADHYA PRADESH कोरोना: INDORE 4000 के पार, BHOPAL की थम नहीं रही रफ्तार
ग्वालियर में छात्रों की बेमियादी भूख हड़ताल, जनरल प्रमोशन के लिए
KAMAL NATH के सबसे नजदीकी विधायक कोरोना पॉजिटिव

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !