MTH हॉस्पिटल में PPE किट पहनते ही वार्डबॉय का हार्ट फेल, मौत / INDORE NEWS

NEWS ROOM
इंदौर। एमटीएच अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक वार्डबॉय की मौत हो गई। उसने पीपीई किट पहनकर काम शुरू ही किया था कि अचानक वह गश खाकर गिर पड़ा। उसे तुरंत वेंटिलेटर पर भी लिया गया था। संगठनों ने उसके स्वजन को मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत 50 लाख रुपये की मदद देने की मांग की है।  

48 वर्षीय वार्डबॉय सुरेश पुत्र बाबूलाल चौहान एमवाय अस्पताल में पदस्थ था। हाल ही में उसकी ड्यूटी 18 से 27 मई के लिए एमटीएच अस्पताल में लगाई गई थी। यह अस्पताल कोरोना पॉजिटिव और संदिग्‍ध मरीजों के इलाज के लिए चिन्हित है।  

सुरेश की ड्यूटी भी कोरोना के मरीजों के वार्ड में थी। साथी कर्मचारियों ने बताया कि रविवार को सुरेश की नाइट ड्यूटी थी। सोमवार दोपहर दो बजे वह ड्यूटी पर आया। उसने पीपीई किट पहनी और अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर गया। कुछ देर बाद ही वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ा। हार्ट फेल होने से उसकी जान नहीं बच सकी।

उसे उच्च रक्तचाप भी था, बावजूद इसके उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) ने कर्मचारी के स्वजन को आर्थिक मदद की मांग की है। संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष करण भगत ने मांग की कि मुख्यमंत्री कोविड-19 कल्याण योद्धा योजना के अंतर्गत मृत कर्मचारी के स्वजन को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद तुरंत दी जाए।

26 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

घोड़ा सोता क्यों नहीं, हमेशा खड़ा क्यों रहता है, बैठता क्यों नहीं 
भाजपा में सिंधिया विरोधी लामबंद: पवैया के साथ सांसद यादव और विधायक रघुवंशी!
सीमेंट में पानी डालते ही वह जम क्यों जाता है, फार्मूला क्या है
ज्योतिरादित्य सिंधिया लापता तलाश करने वाले को ईनाम" ग्वालियर में पोस्टर लगे
शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का विस्तार टाल नहीं पाए, शपथग्रहण की तैयारियां शुरू
MP में कॉलेज की परीक्षा तारीख तय, जनरल प्रमोशन नहीं
शिवराज सरकार का नया मंत्रिमंडल तैयार, 22 नाम है, दिल्ली का इंतजार
नौतपा में ऐसा क्या होता है तापमान अचानक आउट ऑफ कंट्रोल हो जाता है
पात्रता परीक्षा पास शिक्षकों का दस्तावेज सत्यापन कब से होगा, डायरेक्टर DPI ने बताया
रेलवे काउंटर से प्राप्त रिजर्वेशन टिकट पर यात्री का नाम क्यों नहीं होता
यदि पड़ौसी की पालतू बिल्ली दूध पी जाए, भूखे बच्चे की मौत हो जाए तो केस दर्ज होगा या नहीं
जबलपुर में कर्मचारी और किसानों से बिजली बिल वसूली पर फोकस
निर्दलीय प्रेमचंद गुड्डू ने खुद ही कांग्रेस का झंडा लगा लिया, कमलनाथ से मिले
ज्योतिष कहती है: महामारी का खतरनाक वक्त गुजर गया, 30 जून से असर दिखेगा
पटवारी की शादी में 1500 लोग, पूरे चौहान परिवार पर मामला दर्ज
कोरोनावायरस मध्य प्रदेश के 50वें जिले में पहुंचा, 10 की मौत
मंगेतर ने 108 बार "मैं जोरू का गुलाम बनूंगा" लिखा तब तय हुई शादी
मध्य प्रदेश यूनिवर्सिटी का परीक्षा कार्यक्रम एवं नए सत्र की तारीखें घोषित
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!